फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   हादसों में तीन घायल, एक लखनऊ रेफर

हादसों में तीन घायल, एक लखनऊ रेफर

Mon, 26 Jun 2017 06:43 PM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 06:43 PM IST
विज्ञापन
हादसों में तीन घायल, एक लखनऊ रेफर
बाइक से फर्राटा भरना युवक को काफी महंगा पड़ा। फिसलने से सड़क पर गिरे युवक को घातक चोटें आईं। उसे जिला अस्पताल से लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इसके अलावा हर्रैया में हुएक अन्य हादसे में महिला समेत दो घायल हो गए। जिसमें एक की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

पहली दुर्घटना बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर पेट्रोल पंप के निकट सोमवार दोपहर को तेज रफ्तार बाइक फिसलने से हुई। सड़क पर गिरने से बाइक चला रहा 28 वर्षीय इश्हाक अली निवासी सेखुई चक्कर चौराहा सोनहा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद जुटे लोगों ने सूचना 100 डॉयल को दी। पुलिस ने एंबुलेंस से इश्हाक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भानपुर पहुंचाया। जहां हालत गभीर देखकर डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए भेज दिया। इश्हाक को सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें लगी हैं। आसपास के लोगों का कहना था कि बाइक ओवर स्पीड थी दूसरे हेलमेट भी नहीं लगा रखा था। यदि वाहन की गति धीमी होती और हेलमेट पहन रखा होता तो आज जान की आफत नहीं होती। एंबुलेंस के ईएमटी शिव शंकर यादव ने बताया कि जिला अस्पताल में स्थिति बिगड़ते देख लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

दूसरी दुर्घटना हर्रैया हाइवे पर महूघाट के पास हुई। यहां दो बाइक की आमने सामने की टक्कर हो गई। प्रतिनिधि के मुताबिक परशुरामपुर क्षेत्र के सिकंदरपुर निवासी 30 वर्षीय बाबू पुत्र लियाकत बाइक से गौहनिया गांव में मौसी के घर गए थे। शाम करीब पांच बजे वापस घर जा रहे थे। महूघाट चौराहे के पास रेवरा दास गांव के पृथ्वी राज अपनी पत्नी सुशीला को बाइक पर बैठाकर आ रहे थे। दोनों बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। बाबू और सुशीला गंभीर रूप से घायल हो गए। आस-पास के लोगों ने घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया पहुंचाया। बाबू की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed