{"_id":"5cfbfb04bdec2207140c7e9d","slug":"15600176614-basti-news37","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक से किशोरी घायल, चालक की पिटाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बाइक से किशोरी घायल, चालक की पिटाई
विज्ञापन
बाइक से किशोरी घायल, चालक की पिटाई
नगर बाजार कस्बे की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
नगर बाजार। कस्बे में राजा उदय प्रताप सिंह के प्रतिमा के पास बाइक की चपेट में आने से किशोरी घायल हो गई। गुस्साए लोगों ने बाइक चालक की पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। घायल को बहादुरपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
शनिवार दोपहर करीब दो बजे नगर बाजार कस्बे की 17 वर्षीय कोमल पुत्री अनिल सोनी घर से किसी काम से निकली थी। थोड़ी दूर राजा उदय प्रताप सिंह के प्रतिमा के पास पहुंची ही थी कि तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने बाइक चालक की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। यूपी-100 पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस की पूछताछ में बाइक चालक ने अपना नाम विक्रम पुत्र सुरेश निवासी राजघाट थाना नगर बताया। देर शाम तक इस मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई।