फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   बूढ़े पिता के कंधे पर अर्थी उठी तो फफक पड़ा गांव....

बूढ़े पिता के कंधे पर अर्थी उठी तो फफक पड़ा गांव....

Wed, 05 Jun 2019 12:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
बूढ़े पिता के कंधे पर अर्थी उठी तो फफक पड़ा गांव....
बूढ़े पिता के कंधे पर अर्थी उठी तो फफक पड़ा गांव
विज्ञापन

अंडमान निकोबार में बिजली की चपेट में आने से हुई थी मौत
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरपुर। भारतीय वायुसेना के तीस वर्षीय वीर सपूत महेश अग्रहरि की अंडमान निकोबार में बिजली के चपेट में आने से मौत हो गई। उनकी मौत पर पूरा इलाके में मातम है। अंतिम संस्कार के लिए जब बुजुर्ग पिता के कंधे पर बेटे की अर्थी उठी तो वहां मौजूद हर कोई फफक पड़ा। हालांकि जवान के अंतिम संस्कार में जिले के अधिकारियों व जन प्रतिनिधियों की गैर मौजूदगी क्षेत्र में चर्चा का विषय है।

देश सेवा में चार बेटे
पिपरा गौतम निवासी चिराऊ अग्रहरि के सात बेटों के साथ पूरा परिवार देशभक्ति से ओतप्रोत है। देश के प्रति माता-पिता के जज्बे के चलते चार बेटे वायुसेना में देश सेवा में लगे थे। महेश तीसरे नंबर पर था। वर्ष 2015 में भारतीय वायुसेना में उसका चयन हुआ। बेटे की मौत की खबर ने बुजुर्ग पिता को भीतर तक हिला दिया। इसकी सूचना मां इंद्रावती को हुई तो वह बेटे की गम में बेहोश हो गईं। अचानक चिराऊ के घर में चीख-पुकार से वहां ग्रामीण एकत्रित गए। किसी की हिम्मत नहीं हो रही थी कि ऐसे समय में परिवार को ढांढस बंधाए।
विज्ञापन

मेहंदी छूटने से पहले उठी पति की अर्थी
महेश की शादी डेढ़ वर्ष पहले संजू से हुई थी। डेढ़ माह पहले उसका गौना आया। छुट्टी बिताकर वह महज पंद्रह दिन पहले ड्यूटी पर गया था। तभी एक जून को मौत हो गई। अभी तो संजू के हाथ की मेहंदी भी नहीं छूटी थी कि उसके हंसते-खेलते जीवन में पति की मौत का तूफान आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed