फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   पति से विवाद, सरयू नदी में लगाई छलांग

पति से विवाद, सरयू नदी में लगाई छलांग

Thu, 30 May 2019 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
पति से विवाद, सरयू नदी में लगाई छलांग
पति से विवाद, सरयू नदी में लगाई छलांग
विज्ञापन

अंबेडकरनगर संस्करण के लिए
.........................................
राहगीरों के शोर मचाने पर पहुंचे नाव चालक ने बचाया
अंबेडकरनगर जिले के कश्मीरिया चौराहे की है महिला
अमर उजाला ब्यूरो
कलवारी (बस्ती)। पति से विवाद होने से खिन्न विवाहिता ने कलवारी-टांडा पुल से सरयू नदी में छलांग लगा दी। पुल से गुजर रहे लोगों के शोर मचाने पर पहुंचे नाविक ने उसकी जान बचाकर बाहर निकाला। महिला अंबेडकरनगर जिले के कश्मीरिया चौराहे की रहने वाली है। पुलिस ने पति को बुलाकर उसके सिपुर्द कर दिया।

बृहस्पतिवार सुबह सरयू नदी पर बने पुल से एक महिला अचानक नदी में कूद गई। पुल पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो नदी के किनारे मौजूद सुखराम निषाद तत्काल छोटी नाव लेकर महिला को बचाने पहुंचे। नदी की धारा में बह रही महिला को जब तक नाव पर बैठाते वह बेहोशी हो चुकी थी। घटना की जानकारी पर थानाध्यक्ष जयप्रकाश दुबे भी मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद जब महिला को होश आया तो अपना नाम पूजा चौधरी (26) पत्नी बृजेश चौधरी निवासी कश्मीरिया चौराह टांडा अम्बेडकरनगर बताया। नदी में छलांग लगाने का कारण पूछने पर बताया कि अक्सर पति से विवाद होता रहता है, इसलिए उसने नदी में छलांग लगाने का निर्णय लिया। थानाध्यक्ष जयप्रकाश दुबे ने महिला के पति को बुलाया। समझाकर दोनों को घर के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed