फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   फालोअप... सरयू में डूबे अक्षय का दूसरे दिन पोस्टमार्टम

फालोअप... सरयू में डूबे अक्षय का दूसरे दिन पोस्टमार्टम

Wed, 22 May 2019 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
फालोअप... सरयू में डूबे अक्षय का दूसरे दिन पोस्टमार्टम
सरयू में डूबे अक्षय का दूसरे दिन पोस्टमार्टम
विज्ञापन

दूसरे दिन भी गांव में पसरा रहा मातम, चांदपुर कटरिया के पास सोमवार को हुई थी घटना
नहाते समय डूब गए थे पांडेयपुरवा के दो दोस्त
अमर उजाला ब्यूरो
दुबौलिया। क्षेत्र के चांदपुर के निकट सोमवार की दोपहर सरयू नदी में डूबे अक्षय का मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया गया। उसके बाद उसके शव का अंतिम संस्कार किया जाना है। नहाते समय डूबकर जान गंवाने वाले अक्षय के साथी अर्जुन का बिना पोस्टमार्टम सोमवार को ही अंतिम संस्कार कर दिया गया था। दोनों के परिवारी जनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। दोनों मौतों से गांव में कोहराम मचा हुआ है।
खलवा पांडेय के पुरवा निवासी अर्जुन (15) पुत्र शिवकुमार, अक्षय (19) पुत्र विजय और रविन्द्र (18) पुत्र गिरधारी सोमवार की दोपहर करीब एक बजे सरयू नदी के कटरिया-चांदपुर तटबंध पर गए थे। जहां बहाव तेज होने की वजह से अर्जुन व अक्षय गहरे पानी में डूबने लगे। यह देखकर रविन्द्र ने मदद के लिए शोर मचाना शुरू किया। उसने भी कोशिश की लेकिन बहाव तेज होने से दोनों गहरे पानी में डूब गए। कुछ देर बाद एक घंटे के अंतर पर दोनों को पानी से निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया था।
विज्ञापन


डूबकर मरने का सिलसिला नहीं थम रहा
दुबौलिया। ब्लॉक क्षेत्र के आधे से ज्यादा भू भाग पर होकर बहने वाली सरयू और मनोरमा नदी डूब कर मरने वालों का सिलसिला नहीं थमा। अप्रैल माह में दिलाशपुरा गांव के पास उसी गांव के 64 वर्षीय लालसा यादव की डूबकर मौत हो गई थी। शिवरात्रि के दिन मनोरमा नदी के झुंगीनाथ शिव मंदिर के पास नाव डूबने से बेमहरी गांव की एक 10 वर्षीय बालिका की मौत हो गई थी। छठ पूजा के दिन सरयू में सूर्य को अर्घ्य देने उतरी कटरिया गांव की 30 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी। वर्ष 2018 में बरदिया लोहार गांव के पास बालू खनन स्थल के किनारे दोस्तों के साथ नहाने गए 10 वर्षीय बालक की डूब कर मौत हो गई थी। पारा नाव हादसे में 28 दिसंबर 2017 को 25 लोग डूब गए थे। जिनमें चार लोग लापता हो गए थे। एक का शव नौ दिन बाद मिला लेकिन बाकी तीन का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed