फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   ठोकर मार कर पलटा लोडर, बुजुर्ग घायल

ठोकर मार कर पलटा लोडर, बुजुर्ग घायल

Sun, 14 Oct 2018 11:33 PM IST
Updated Sun, 14 Oct 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
ठोकर मार कर पलटा लोडर, बुजुर्ग घायल
टक्कर मार कर पलटा लोडर, बुजुर्ग घायल
विज्ञापन

ओड़वारा कस्बे के पास हुई दुर्घटना
अमर उजाला ब्यूरो
ओड़वारा। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के ओड़वारा कस्बे से पश्चिम रविवार को सुबह लोडर आटो की चपेट में आकर साइकिल सवार बुजुर्ग घायल हो गए। आटो भी अनियंत्रित होकर पलट गया।

हादसा बस्ती-कांटे मार्ग पर सुबह करीब नौ बजे हुआ। इसी थाना क्षेत्र के बनकसही निवासी 62 वर्षीय राम सुभग किसी काम के लिए घर से साइकिल से ओड़वारा बाजार जा रहे थे। वह कांटे मार्ग पर पहुंचे ही थे कि बस्ती की तरफ से आ रहे एक लोडर आटो ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दिया। इस हादसे में रामसुभग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर लोडर आटो भी पलट गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने दौड़ कर बुजुर्ग की मदद की। दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाने के साथ ही चालक वीरेंद्र कुमार निवासी छितही प्रहलाद थाना रुधौली को थाने ले गई। परिवार की ओर से किसी प्रकार की शिकायत नहीं दर्ज कराए जाने पर प्रहलाद को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed