{"_id":"596cfe584f1c1b68388b466a","slug":"151500315224-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह जोनल और 1","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छह जोनल और 1
Updated Mon, 17 Jul 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
छह जोनल मजिस्ट्रेट देखेंगे कांवड़ व्यवस्था
बस्ती।
प्रशासन ने तेरस (सावन शिवरात्रि) पर्व सकुशल संपन्न कराने की तैयारी पूरी कर ली है। कानून व्यवस्था कायम रहे इसके लिए छह एसडीएम तथा एक-एक जोनल मजिस्ट्रेट के साथ पांच सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती का निर्णय लिया गया है।
छोटे से छोटे विवादों को किस तरह मौके पर निपटाया जाए। इसका रिहर्सल भी हो चुका है। शिवभक्तों को जलाभिषेक करने में कोई दिक्कत न हो इसका विशेष ध्यान रखा गया है। मौके पर फायदा उठाने वालों के मंसूबों को नाकाम करने के लिए चप्पे-चप्पे पर कई तरह से नजर रखने की व्यवस्था बनाई गई है। सोमवार को डीएम अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि कांवड़ियों एवं शिवमंदिरों की सुरक्षा के लिए विशेष रणनीति बनाई गई है। पहले की अपेक्षा इस बार अधिक सावधानी बरती जा रही है। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए जगह-जगह मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। डीएम ने सभी से अफवाह पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।
10 से शुरू होकर 21 जुलाई तक मनाए जाने वाले श्रावण शिवरात्रि के पर्व को यादगार बनाने के लिए प्रशासन की ओर से कमर कस ली गई है। छह एसडीएम सहित छह जोनल और 18 सेक्टर सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। हर किसी को शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मजिस्ट्रेट का पॉवर दिया गया है। एडीएम भगवान शरण ने बताया कि सांप्रदायिकता की नजर से जिला अति संवेदनशील है। श्रावण शिवरात्रि के अवसर पर कांवड़ियों द्वारा मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों से गुजरने पर आसामाजिक तत्वों एवं सांप्रदायिक विचारधारा के लोगों द्वारा विवाद करने की आशंका बनी रहती है। बताया कि आवश्यक जरूरतों को पूरा करने के निर्देश संबंधित विभागों के अफसरों को दिए गए हैं। साफ-सफाई के लिए डीपीआरओ और नगरपालिका के ईओ, बिजली की व्यवस्था के लिए एक्सईएन को निर्देश जारी किए गए हैं। चिकित्सा सेवा के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। सभी शिवमंदिरों की साफ-सफाई के लिए लगभग दो हजार सफाई कर्मी लगाए गए हैं। एसपी खुद अमहट घाट और भद्रेश्वरनाथ मंदिर मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
इन मजिस्ट्रेट की हुई तैनाती
एसडीएम सदर कीर्तिप्रकाश भारती शहर क्षेत्र एवं सब डिवीजन, अपर एसडीएम राजनरायन तिवारी भद्रेश्वरनाथ मंदिर, तहसीलदार अनिल कुमार अमहट घाट, एसडीएम भानपुर हरीशचंद्र सिंह भानपुर सब डिवीजन, एसडीएम हर्रैया सब डिवीजन हर्रैया एवं एसडीएम रुधौली एससी शर्मा को सब डिवीजन रुधौली में कानून एवं शांति व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है।
जोनल मजिस्ट्रेट
मनरेगा उपायुक्त अनिल कुमार सिंह के साथ सेक्टर मजिस्ट्रेट बीडीओ कुदरहा, उप कृषि निदेशक, डीडीए, पीओ नेडा और युवा कल्याण अधिकारी। जिला समाज कल्याण अधिकारी रणविजय सिंह के साथ बीडीओ सदर, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी, बीएसए और जिला प्रोवेेशन अधिकारी। डीपीआरओ गोपाल ओझा के साथ भूमि संरक्षण अधिकारी, एई आरईडी और डीएसटीओ। जिला गन्ना अधिकारी रंजीत कुमार निराला व सहायक रेशम निदेशक आरएल मल्ल के साथ जिला उद्यान अधिकारी, सहायक श्रमायुक्त, उपायुक्त एनआरएलएम व मुख्य कार्यकारी अधिकारी, और जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार जोनल मजिस्ट्रेट के साथ जिला खाद्य विपणन अधिकारी व जिला सहायक निबंधक सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में रहेंगे।
60 घंटे डायवर्ट रहेगा शहर का ट्रैफिक
बस्ती।
अयोध्या के पावन सरयू तट से जल भरकर सावन शिवरात्रि पर भद्रेश्वरनाथ में अभिषेक करने आ रहे कांवड़ यात्रियों की सुविधा के लिए शहर के मार्ग भी डायवर्ट रहेंगे। सभी एंट्री प्वाइंट पर जरूरत के हिसाब से फेरबदल किया जाएगा लेकिन दक्षिण-पश्चिम की ओर से आने वाले रास्तों को 60 घंटे तक डायवर्ट रखा जाएगा।
एसपी संकल्प शर्मा का कहना है कि भीड़ के प्रेशर को देखते हुए तात्कालिक व्यवस्था की जाएगी। मगर रूटीन में 19 जुलाई की शाम को शहर के रास्ते डायवर्ट किए जाएंगे। बकौल एसपी, इसमें आम अवाम के आवागमन में कम से कम रुकावट आए, इसका खास ख्याल रखा जा रहा है।
शहर का रूट डायवर्जन
फोरलेन पर दक्षिण तरफ से शहर में आने वाले वाहनों को फुटहिया से हाईवे होते हुए दो किमी आगे मूड़घाट/ बड़ेवन चौराहे से कटरा की ओर अंदर आने दिया जाएगा। बीच के दूसरे वैकल्पिक रास्ते बंद रहेंगे।
पुराना डाकखाना चौराहे (कोर्ट चौराहा) पर एक बैरियर लगाकर एसपी आवास-आफिसर्स क्लब की तरफ अथवा कांवड़ के रास्ते पर वाहन नहीं जा सकेंगे। जबकि क्लब तिराहे पर बैरियर लगाकर कांवड़ियों के समूह/वाहनों को पुराना डाकखाना की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।
शास्त्री चौराहे/कलेक्ट्रेट चौराहे पर बैरियर लगाकर रामचन्द्र शुक्ल तिराहे से कांवड़ियों के रास्ते पर अन्य वाहन नहीं जाने पाएंगे। शहर में वाहन ले जाने के लिए मूड़घाट/बड़ेवन के रास्तेे जाना होगा।
सिविल लाइंस तिराहे/चेतक तिराहे पर बैरियर लगाकर भद्रेश्वरनाथ के रास्ते पर अन्य किसी प्रकार के वाहन नहीं जाने पाएंगे। महुली रोड पर जाने के लिए सिविल लाइंस से न जाकर उन्हें अस्पताल चौराहे से कैली रोड, सोनूपार की तरफ से जाने दिया जाएगा।
सोनूपार चौकी पर बैरियर लगाकर पूरब से शहर की तरफ आने वाले वाहनों कंपनीबाग रोड पर जाने के बजाए ओपेक हास्पिटल, अस्पताल चौराहे होते हुए शहर की तरफ भेजा जाएगा।
ट्रैफिक समस्या पर इन्हें कॉल करें
शहर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था का प्रभारी सीओ सिटी पवन कुमार गौतम को बनाया गया है। किसी भी समस्या के लिए इनके सीयूजी नंबर 9454401341 पर कॉल करके सहयोग लिया जा सकता है। एसपी के अनुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कपिलमुनि सिंह (9454403115) अपने थाने पर उपलब्ध पुलिस बल के साथ अधिकारियों से समन्वय स्थापित करेंगे।
मदद के लिए इन नंबरों पर करें कॉल
डीआईजी-9454400205
डीएम- 9454417528,
एसपी-9454400261
एडीएम-9454417599
एएसपी-9454401036,
एसडीएम सदर-9454415903
सीओ सिटी-9454401341
एसडीएम हर्रैया- 9454415904
सीओ हर्रैया- 9454401932
एसडीएम भानपुर-9454415905
एसडीएम रुधौली 9454415906
सीओ रुधौली- 9454401342
सीओ कलवारी-9454401343