{"_id":"59355f9b4f1c1b2e1d8b459e","slug":"149667012110-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी करके भाग रहा शख्स धराया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी करके भाग रहा शख्स धराया
Updated Mon, 05 Jun 2017 07:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाय चुराकर भाग रहे शख्स को ग्रामीणों ने घेरकर पकड़ लिया। जमकर धुनाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसके खिलाफ चोरी व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। मामला लालगंज थाना क्षेत्र के पसड़ा गांव का है।
लालगंज के पसड़ा गांव निवासी चंद्रिका प्रसाद का कहना है कि रात में दो लोग उनकी गाय चोरी करके ले जाने लगे। अजनबी होने से उनके साथ गाय जाने के बजाए भागने लगी तो उसे पीटने लगे। इसी दौरान किसी की उन पर नजर पड़ गई। माजरा समझ में आते ही गांव वालों ने घेर लिया। मौके से एक शख्स पकड़ा गया लेकिन उसका साथी भाग निकला। पकड़े गए शख्स की पहचान मुन्ना बंजारा निवासी मजुहट, थाना महुली, जिला संतकबीरनगर के रूप में की गई। उसने अपने साथी का नाम खुर्शीद बताया जो मौके से भाग निकला था।
सूचना देने वाले को ही पकड़ा
यूपी 100 पर चोरी की सूचना देकर एक व्यक्ति सिपाहियों का कोप भाजन बनते-बनते बचा। गाय चोरी करके भागते हुए एक व्यक्ति के पकड़े जाने की सूचना पाकर जैसे ही पुलिस पहुंची, सबसे पहले सूचना देने वाले को हिरासत में ले लिया। इसकी जानकारी जब उसके परिवार व रिश्तेदारों को हुई तो सन्न रह गए। हालांकि कुछ घंटे बाद उसे छोड़ दिया गया।