{"_id":"5c9fa86ebdec221441198a1a","slug":"141553967214-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालगंज में अवैध असलहे की फैक्ट्री का भंडाफोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लालगंज में अवैध असलहे की फैक्ट्री का भंडाफोड़
Sat, 30 Mar 2019 11:03 PM IST
राकेश पांडेय
Basti
Basti
Published by: राकेश पांडेय
Updated Sat, 30 Mar 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
लालगंज पुलिस और स्वाट टीम को मिली बड़ी कामयाबी
- फोटो : अमर उजाला
बस्ती/लालंगज। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को शुक्रवार रात को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुखबिर की सूचना पर लालगंज पुलिस व स्वाट टीम ने अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री पकड़ा। जहां औजार बनाने की भट्ठी, उपकरण, कट्टा तथा अर्द्धनिर्मित कट्टे के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
लोकसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार के निर्देश पर जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। जो एएसपी पंकज के पर्यवेक्षण व सीओ रूधौली शिवप्रताप सिंह के नेतृत्व में चल रहा है। मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष लालगंज विकास यादव व स्वाट टीम प्रभारी विक्रम सिंह की टीम शुक्रवार रात करीब सवा आठ बजे बताए गए स्थान पर पहुंची। आरोपी रामशंकर सोनकर निवासी वार्ड चार हनुमानगढी थाना हरैया को अडबगवा बाग बानपुर को पकड़ लिया। जहां चार कट्टा 12 बोर, दो कट्टा 315 बोर, 12 बोर के दो और 315 बोर का एक अर्द्धनिर्मित कट्टा, छह लोहे की नाल 12 बोर, अवैध असलहा की बनाने की भट्ठी, औजार बरामद हुआ है। पुलिस क्षेत्राधिकारी रुधौली शिवप्रताप सिंह ने बताया कि रामशंकर का अपराधिक इतिहास है। उस पर लालगंज और हर्रैया थानों में आर्म्स एक्ट, गुंडा एक्ट समेत 11 मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तार करने वाली टीम
थानाध्यक्ष लालगंज विकास यादव के साथ एसआई मुनीन्द्र त्रिपाठी, राजेश कुमार तिवारी, ललितकान्त यादव तथा स्वाट टीम प्रभारी विक्रम सिंह, छोटेलाल, सुरेन्द्र यादव, आदित्य पाण्डेय, अजय दूबे, अमित पाठक, अरूणेश कुमार, सूर्यनाथ यादव और दीनानाथ शामिल थे।