फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   ट्रक चालक ने लगाया ब्रेक, पीछे से टकराई रोडवेज

ट्रक चालक ने लगाया ब्रेक, पीछे से टकराई रोडवेज

Tue, 19 Mar 2019 10:11 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 10:11 PM IST
विज्ञापन
ट्रक चालक ने लगाया ब्रेक, पीछे से टकराई रोडवेज
ट्रक चालक ने लगाया ब्रेक, पीछे से टकराई रोडवेज
विज्ञापन

महराजगंज कस्बे में दुर्घटना, सभी लोग सुरक्षित
दोनों वाहनों के चालकों में मारपीट, बाद में समझौता
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। हर्रैया थाना क्षेत्र के महाराजगंज कस्बे में फोरलेन पर अचानक ट्रक चालक ने ब्रेक लगा दिया। पीछे चल रही रोडवेज टकराकर अनियंत्रित होने से डिवाडर पर चढ़ गई। हादसे में सभी सवारी व अन्य सुरक्षित रहे।

हादसा मंगलवार दोपहर करीब दो बजे हुआ। अयोध्या की तरफ से बस्ती की ओर जा रहे ट्रक चालक के ब्रेक लगाते ही कैसरबाग डिपो की बस पीछे से टकरा गई। जिससे अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। बस चालक ने ट्रक का पीछा कर उसे रोका। दोनों में कहासुनी के बाद हाथापाई शुरू हो गई। मारपीट होता देखकर आसपास के लोग भी भारी संख्या में जुट गए। भीड़ के बीच चालक ने भाग अपनी जान बचाई। घटना की सूचना 100 नंबर पुलिस को दी गई। मौके पर डायल 100 पुलिस के अलावा महराजगंज चौकी के पुलिसकर्मी भी पहुंच गए। भीड़ को इधर-उधर कर मामले को शांत कराया। इस संबंध में चौकी प्रभारी महराजगंज विनोद चतुर्वेदी ने बताया बस व ट्रक में टक्कर हो गई थी। हालांकि, इसमें कोई यात्री घायल नहीं हुआ। मौके पर गया था और बस चालक तथा ट्रक चालक ने आपस में सुलह समझौता कर लिया और चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed