{"_id":"5bb7b019867a5535431e4b31","slug":"141538764825-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी के आरोप में जदयू नेता को जेल---","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंगदारी के आरोप में जदयू नेता को जेल---
Updated Sat, 06 Oct 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
रंगदारी के आरोप में जदयू नेता को जेल
दस्तावेज लेखक और व्यापारियों से रंगदारी मांगने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
हर्रैया। जनता दल यूनाइटेड के टिकट पर विधान सभा चुनाव लड़ चुके राजेश कुमार सिंह उर्फ राजू को रंगदारी के आरोप में पुलिस ने जेल भेज दिया। राजेश पर रजिस्ट्री कार्यालय में दस्तावेज लेखक समेत कस्बे के कई व्यापारियों से रंगदारी मांगने का आरोप है। पुलिस ने बताया कि हत्या सहित कई मामले पहले भी दर्ज हैं।
कस्बे के हरिरहिया नगर के हरीराम सिंह रजिस्ट्री कार्यालय में दस्तावेज लेखक हैं। पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि महेवा कुंवर निवासी राजेश कुमार सिंह बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचा। असलहा दिखाकर एक लाख रुपये की मांग की। धमकी दी कि रुपये नहीं दिए तो गोली मार दूंगा। रुपये की व्यवस्था करने की बात कहकर किसी तरह बचके निकल सका हूं। आरोप है यह भी लगाया कि कस्बे के व्यापारी अंजनी कुमार रामू, रईस, जयकरन, जितेंद्र, जालिम, नईम, अवधेश, मुन्ना, संतोष व मकसूद सहित कई अन्य से रंगदारी की मांग करता है। नहीं देने पर उत्पीड़न करता है। थानाध्यक्ष कपिल मुनि सिंह बताया कि तहरीर के आधार पर रंगदारी का मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके बाद आरोपी को कस्बे के बभनान मोड़ के पास गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बताया कि आरोपी पर कई संगीन मामले दर्ज हैं।