फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   फोटो.. शत-प्रतिशत निस्तारण,बस्ती नंबर वन

फोटो.. शत-प्रतिशत निस्तारण,बस्ती नंबर वन

Sat, 06 Oct 2018 12:10 AM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
फोटो.. शत-प्रतिशत निस्तारण,बस्ती नंबर वन
फोटो..
विज्ञापन

शत-प्रतिशत निस्तारण, बस्ती नंबर वन
सितंबर में पुलिस की तत्परता से मिली वाहवाही
समन्वित शिकायत प्रणाली पोर्टल का बढ़ा दायरा
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आइजीआरएस) पोर्टल पर सितंबर महीने में जन शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण कर बस्ती जिला अव्वल रहा। इसके लिए पुलिस मुख्यालय ने एसपी दिलीप कुमार व उनकी टीम की पीठ थपथपाई है। इससे पूरी बस्ती पुलिस गदगद है। एसपी ने बताया कि यह समस्त थाना प्रभारी/थानाध्यक्षों की तत्परता का परिणाम है।
इसके लिए साझा प्रयास और आपसी समन्वय काफी मायने रखता है। उन्होंने थाने पर उपस्थित पीड़ित/शिकायतकर्ता के साथ अच्छा तालमेल एवं गुण-दोष के आधार पर उभय पक्ष पर आवश्यकता एवं नियमानुसार विधिक कार्रवाई के निर्देश दिए। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त संदर्भों का गुणवत्तापरक निस्तारण पर ज्यादा जोर रहा। इसके कारण सितंबर की रैकिंग में जनपद प्रथम स्थान पर आया। आज जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं पारदर्शिता के उद्देश्य से आईजीआरएस पोर्टल की व्यवस्था है। इसमें प्रत्येक तरह की शिकायत दर्ज कराने की सुविधा है। इसमें तत्काल पंजीकरण नंबर मिल जाता है। जांच अधिकारी नामित होने के साथ ही जांच अधिकारी की ओर से दी गई रिपोर्ट, शिकायत कर्ता की ओर से सहमति एवं असहमति को देखने का भी प्रावधान है।
विज्ञापन


राहत कोष के लिए भी हो रहा आवेदन
गंभीर रोगों के उपचार के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष जारी होने वाली राशि के आवेदनों में भी पारदर्शिता और पीड़ित को पूरी जानकारी के लिए ऐसे आवेदनों को आइजीआरएस पोर्टल पर अपलोड कराने की व्यवस्था दी है। आईजीआरएस पर अब मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद के आवेदन भी आईजीआरएस पर अपलोड कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed