फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   पिकअप से टूटा समपार फाटक, चालक को जेल

पिकअप से टूटा समपार फाटक, चालक को जेल

Mon, 07 Jan 2019 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jan 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
पिकअप से टूटा समपार फाटक, चालक को जेल
पिकअप से टूटा समपार फाटक, चालक को जेल
विज्ञापन

गेट बंद करने के दौरान पार करने लगा चालक
बभनान स्टेशन के पूर्वी समपार फाटक की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
बभनान। रेलवे फाटक बंद करने के दौरान पहुंचे पिकअप चालक की लापरवाही से समपार फाटक टूट गया। ट्रेन आने के दौरान हुई घटना की सूचना पर आरपीएफ ने चालक को गिरफ्तार कर लिया। गेटमैन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

घटना सोमवार सुबह 9:21 पर बभनान पूर्वी समपार फाटक संख्या 222ए पर हुई। गोरखपुर की ओर से आ रही रनथ्रू मालगाड़ी के लिए लाइन क्लीयर कर दी गई थी। बभनान में खड़ी दिल्ली-रक्सौल सत्याग्रह एक्सप्रेस डाउन को लाइन देने के लिए स्टेशन अधीक्षक ने गेटमैन को समपार फाटक बंद करने की सूचना दी। 222ए गेट पर तैनात गेटमैन रवि कुमार फाटक बंद कर रहे थे। इसी बीच बभनान से गौराचौकी की ओर जा रही मुर्गी लदी पिकअप आधे गिरे गेट को तोड़ते हुए अंदर घुस गई। आनन-फानन पिकअप को बैक गियर में पीछे किया गया और स्लाइडर लगाकर गेट से आवागमन रोका गया। गेटमैन रवि कुमार ने सूचना स्टेशन अधीक्षक व आरपीएफ बभनान को दी। सूचना मिलते ही आरपीएफ चौकी प्रभारी राजेन्द्र यादव मयफोर्स गेट पर पहुंच गए। मुर्गी लदी पिकअप व चालक को हिरासत में ले लिया। रेल कर्मचारियों ने लगभग साढ़े चार घंटे की कड़ी मेहनत के बाद गेट को ठीक किया। स्लाइडर लगाकर अप व डाउन गाड़ियों का संचालन दोपहर डेढ़ बजे तक होता रहा। इस बाबत आरपीएफ चौकी प्रभारी बभनान राजेंद्र यादव ने बताया कि गेटमैन रवि कुमार की तहरीर पर रेलवे एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया गया। आरोपी रामसुख चौधरी निवासी शनिचरा थाना सोनहा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पिकअप को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed