फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   लगातार धमाके से दहल गया बभनान कस्बा

लगातार धमाके से दहल गया बभनान कस्बा

Fri, 02 Nov 2018 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती Updated Fri, 02 Nov 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
लगातार धमाके से दहल गया बभनान कस्बा
बभनान कस्बे में पटाखे के गोदाम में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
गौर। बभनान नगर पंचायत के वार्ड नंबर छह लक्ष्मीबाई नगर में शुक्रवार शाम रह रहकर धमाके होते रहे। पटाखों के धमाके से बभनान कस्बा दहल गया। अफरा तफरी के बीच लोग जान बचाने के लिए भागते रहे। किसी को कुछ समझ में नहीं आ रहा था कि धमाका कैसा है।
विज्ञापन

शाम को करीब साढ़े पांच बजे होंगे। बाजार में अच्छी खासी भीड़ थी। तभी शुरू हुए धमाकों से चारों तरफ भगदड़ मच गई। पटाखे वाले मकान में फंसे लोगों ने खिड़की तोड़कर जान बचाई। हालांकि कुछ ही समय में सभी को जानकारी हो गई कि पटाखे वाले घर में आग लगने से बारुदी विस्फोट है, लेकिन हर चेहरे पर दहशत थी और अनहोनी से लोग घबराए हुए थे।
विज्ञापन

पैकोलिया थाना क्षेत्र के बभनान रेलवे स्टेशन के पूर्वी रेलवे क्रॉसिंग के बगल लक्ष्मी बाई नगर वार्ड के निवासियों की सांसे अटक गई थीं। कारण की बगल के ही मोहम्मद अजीज अपने घर में पटाखा बना रहे थे। तभी अचानक विस्फोट होने लगा। इस घटना में अजीज की पत्नी आयशा खातून व बगल के नौशाद की 10 वर्षीय लड़की आरजू गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी भी लोगों को मिल चुकी थी। मोहल्ले वालों में दहशत थी कि जल्द ही आग पर काबू नहीं पाया गया तो कई घर इसके जद में आ जाएंगे। लगातार एक के बाद एक बारूद की आवाज के आगे सभी बेबस हो गए और चीख-पुकार की आवाजें सुनाई पड़ने लगीं। मौत को सामने देखकर अपनी जान बचाने के चक्कर में नौशाद के परिवार के लोगों ने अपनी तीन वर्षीय मासूम बच्ची शाहिदा को घर में भूल गए।जिसकी मलबे के नीचे दबकर मौत हो गई।इस दर्दनाक घटना को लेकर परिवार व आसपास के लोगों में कोहराम मच गया। कस्बे के लोग दबी जुबान से सवाल कर रहे हैं कि आखिरकार बिना लाइसेंस के इतनी बड़ी मात्रा में घर के अंदर विस्फोटक सामग्री लाकर कारोबार करने वाला व्यक्ति किसकी शह पर चलाता था।मगर मामला जो भी कुछ हो अब तो जांच के बाद ही सच्चाई का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है, जो भी लोग दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed