फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   एंटी रोमियो अभियान में समझाए गए मजंनू

एंटी रोमियो अभियान में समझाए गए मजंनू

Mon, 27 Aug 2018 11:53 PM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
एंटी रोमियो अभियान में समझाए गए मजंनू
एंटी रोमियो अभियान में समझाए गए मजनू
विज्ञापन

12 युवकों को हिदायत देकर पुलिस ने छोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र के कस्बों तथा अमोढ़ा में पुलिस ने एंटी रोमियो अभियान चलाया। इस दौरान वाहनों की चेकिंग भी की गई। पुलिस ने 12 युवकों से पूछताछ के बाद हिदायत देकर छोड़ दिया। दोबारा कागजात ठीक नहीं होने पर कार्रवाई की बात कही है।

पुलिस उप महानिरीक्षक के निर्देश पर सोमवार को यह अभियान विक्रमजोत और मलौलीगोसाई में भी चला। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार शाही के नेतृत्व में एसआई शंभू नाथ एवं राजेंद्र शुक्ला, कांस्टेबल दिनेश कुमार, श्याम बहादुर अभियान में शामिल रहे। अभियान के तहत छावनी पुलिस ने अशोक इंटर कॉलेज के सामने और उर्मिला इंटर कॉलेज के सामने अमोढ़ा बाजार में पांच बाइक व 12 नवयुवकों की जांच की। इन्हें पूछताछ के उपरांत आवश्यक हिदायत देकर मौके से ही छोड़ा गया तथा दो वाहनों के कागजात में कमी पर मोटर वाहन अधिनियम के उल्लंघन का दोषी पाते हुए कार्रवाई की गई। इस अभियान के माध्यम से महिला स्कूली छात्राओं में सुरक्षा एवं पुलिस की सक्रियता का संदेश दिया गया। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार शाही ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर महिलाओं को सुरक्षा का एहसास कराने के लिए एंटी रोमियो अभियान चलाया जा रहा है। इसमें कस्बे और सड़कों पर शोहदों मनचलों की शिनाख्त कर कार्रवाई की जा रही है। विक्रमजोत छावनी मरौलीगोसाई, अमोढ़ा, पचवस सहित तमाम स्थानों पर गश्त भी की जा रही है। यहां स्कूली बच्चों का आवागमन ज्यादा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed