फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   आयुक्त व डीआईजी ने सुनी फरियाद

आयुक्त व डीआईजी ने सुनी फरियाद

Sat, 18 Aug 2018 11:57 PM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
आयुक्त व डीआईजी ने सुनी फरियाद
आयुक्त और डीआईजी ने सुनी फरियाद
विज्ञापन

समाधान दिवस में पंजीकृत हुए 34, नौ निस्तारित
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। जिले में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस जिले के आला अफसरों की निगरानी में हुए। आयुक्त अलका टंडन भटनागर व डीआईजी आशुुुतोष ने वाल्टरगंज थाने में फरियादियों की सुनीं। मामलों के निस्तारण को गुणवत्तापूर्ण ढंग से करने के निर्देश दिए। थाना दिवस में आठ थानों पर कुल 34 मामले आए, जिनमें से नौ का निस्तारण किया गया।
वाल्टरगंज प्रतिनिधि के अनुसार सुबह दस बजे से वाल्टरगंज थाने पर सुनवाई के लिए भीड़ लगी थी कि इसी बीच अचानक आयुक्त व डीआईजी वहां पहुंचे। आयुक्त ने लेखपाल व राजस्व निरीक्षक से मामलों के निस्तारण की स्थिति जानी। जबकि डीआईजी ने थानाध्यक्ष अनिल सिंह से फरियादियों की समस्याओं व निस्तारण की स्थिति पर बातचीत की। सभी का परिचय भी दोनों अधिकारियों ने जाना। इधर, पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार हर्रैया थाने पर पहुंचे और फरियादियों से रूबरू हुए। मामलों के निस्तारण पर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

कोतवाली में सीओ सदर आलोक सिंह व प्रभारी निरीक्षक की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ। यहां कुल तीन मामले पंजीकृत हुए थेे। इसमें पुलिस से संबंधित एक मामले का मौके पर निस्तारण कर दिया गया, जबकि दो मामलों में तारीख दे दी गई। पुरानी बस्ती में थानाध्यक्ष सर्वेश राय ने आठ मामलों में से चार का निस्तारण किया। जबकि राजस्व संबंधी मामलों को टीम गठित कर जांचने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनहा प्रतिनिधि के अनुसार प्रभारी निरीक्षक शिवाकान्त मिश्र के अध्यक्षता में कुल दो मामला पंजीकृत हुआ,जो राजस्व संबंधी था। यहां टीम गठित करने के बाद मौके पर भेजा गया। दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार प्रभारी पंकज गुप्ता की अध्यक्षता में कुल पांच मामले पंजीकृत हुए, जिसमें चार राजस्व और एक मामला पुलिस से संबंधित रहा। किसी भी मामले का निस्तारण नहीं हो सका। कलवारी प्रतिनिधि के अनुसार थानाध्यक्ष कलवारी संजय शुक्ल की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में छह मामले आये। जिसमें एक का निस्तारण मौके पर हुआ जबकि शेष में संयुक्त टीम बनाकर रवाना हुई।रुधौली प्रतिनिधि के अनुुसार थाना समाधान की अध्यक्षता तहसीलदार बृजेश कुमार वर्मा ने की। चार घंटे तक चले इस कार्यक्रम में सात मामलों पर सुनवाई हुई। एक मामले का निस्तारण हो सका, जबकि शेष में टीम मौके पर भेजी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed