फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   13 house on fire

आग से 13 घर जले 

Sun, 17 Apr 2016 12:00 AM IST
basti
basti Updated Sun, 17 Apr 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
13 house on fire
गोपालपुर में लोगों के पास पहने कपड़ों के सिवाए कुछ नहीं बचा। - फोटो : अमर उजाला
छावनी क्षेत्र गोपालपुर गांव में शनिवार को आग से सात घर जल गए। हवा के कारण आग की लपट इतनी तेज थी को लोग घरों से अपना सामान भी नहीं निकाल सके। आग बुझने के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड टीम पर लोग आक्रोशित हो उठे और टीम के अपनी नाराजगी जाहिर की। वहीं दो अन्य स्थानों पर आग लगने की घटनाओं में छह घर जल गए। 
विज्ञापन


गोपालपुर गांव में शनिवार की दोपहर गांव के गोपाले और तूफाने के घर के पश्चिम से आग की लपटें दिखाई दी। देखते ही देखते पछुआ हवा के कारण आग भयावह होती चली गई। देखते ही देखते आग ने थोड़ी ही देर में गांव के गोपाले, तूफानी, जयश्री, नरेशे, सुरेशे, दीने, बहाले के घर को अपने आगोश में ले लिया और लोगों की आंखों के सामने ही पूरी गृहस्थी जल गया।
विज्ञापन


लोगों के पास शरीर पर पहने हुए कपड़ों के सिवाए कुछ नहीं बचा है। गांव वालों के एक घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग बुझने के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड टीम को देखकर ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। उन्होंने अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई। लोगों के गुस्से को देखकर अग्निशमन विभाग के कर्मचारी मौन रहे। बाद में संभ्रांत लोगों द्वारा मनुहार के बाद अग्निशमन विभाग के कर्मचारी वहां से लौट आए। वहीं आग की घटना के बाद राजस्व विभाग के कर्मचारी गांव में पहुंचे। पीड़ितों के नुकसान का हाल जाना। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वही कप्तानगंज थाने के तिनियहवा गांव में शनिवार को दिन में नौ बजे गांव के किसी ने गेहूं का डंठल फूंका था। तेज हवा के कारण आग की लपटे बढ़ गईं। आगजनी की घटना में गांव के शिव प्रसाद की झोपड़ी जलने लगी। उसके बाद हृदयराम, रामजीत, ब्रहमादीन, गंगाराम,मंगरू की रिहायशी झोपड़ी और उसमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।


गांव के लोगों ने काफी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दिया और अथक प्रयास से आग पर काबू पाया। परशुरामपुर प्रतिनिधि के अनुसार कैथोलिया गांव में शनिवार अपराह्न करीब तीन बजे अज्ञात कारणों से लगी आग में साईदीन की  झोपड़ी जल गई। पास के गांव के इरफान, शैलेन्द्र, आयुश्मान तथा अन्य की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed