फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   13 animals caught

पशुओं को ले जा रहे तस्कर भागे, खलासी गिरफ्तार

Wed, 28 Nov 2018 11:49 PM IST
basti
basti Updated Wed, 28 Nov 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
13 animals caught
पकड़े गए पशु। - फोटो : amar ujala
महराजगंज। चौकी पुलिस ने बुधवार शाम चेकिंग के दौरान गोवंशीय पशुओं से भरा डीसीएम पकड़ा। चालक गाड़ी से कूदकर भाग गया। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जो खुद को खलासी बता रहा है। कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक सतानंद पांडेय, चौकी प्रभारी संतोष कुमार मिश्रा, एसआई रामा प्रसाद यादव, सुरेश यादव, राम देव के साथ महराजगंज के चौकी के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। शाम चार बजे मुखबिर ने पुलिस टीम को सूचना दी कि डीसीएम पर लादकर 13 गोवंशीय पशुओं को मथुरा से बिहार भेजा जा रहा है। पुलिस टीम बताई गई डीसीएम को रोकना चाहा तो चालक गाड़ी से कूदकर भाग गया। पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में लिया। खलासी आश मोहम्मद निवासी कोसी कला जिला मथुरा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। वाहन पर 13 पशु मिले। आश मोहम्मद ने बताया कि मथुरा के निकट से पशुओं को लादकर गोपालगंज बिहार ले जाया जा रहा था। ये धंधा काफी दिनों से चल रहा था। कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक सतानंद पांडेय ने बताया कि पशुओं को कब्जे में लिया गया है। हिरासत में में लिए गए युवक से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed