फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   कच्ची की धंधेबाज महिलाएं पुलिस देखकर भड़कीं, युवक को पीटा

कच्ची की धंधेबाज महिलाएं पुलिस देखकर भड़कीं, युवक को पीटा

Sat, 04 May 2019 12:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
कच्ची की धंधेबाज महिलाएं पुलिस देखकर भड़कीं, युवक को पीटा
कच्ची का धंधा करने वाली महिलाएं पुलिस देख हुईं उग्र
विज्ञापन

पुलिस को सूचना देने वाली युवक की पिटाई की
डायल 100 पुलिस महिलाओं को उग्र होते देेख बैरंग लौटी
अमर उजाला ब्यूरो
दुबौलिया। थाना क्षेत्र के गांवों में कच्ची शराब की भट्ठियां धधकने की जानकारी पुलिस को देना युवक को महंगा पड़ गया। शराब के धंधे में उतरी महिलाएं पुलिस के सामने ही युवक को पीटने लगीं। अतिरिक्त फोर्स नहीं मिलने पर डायल 100 पुलिस खाली हाथ लौट गई।
दुबौलिया थाना क्षेत्र के करीब सात गांवों में कच्ची शराब का अवैध धंधा कुटीर उद्योग बन गया है। पुलिस भी कभी कभार कच्ची शराब के धंधेबाजों पर कार्रवाई कर अपनी पीठ थपथपा लेती है, लेकिन शुक्रवार को कच्ची शराब के धंधे में लिप्त महिलाएं पुलिस पर भारी पड़ गई। क्षेत्र के नरसिंह पुर गांव के लोगों ने कच्ची शराब बनाए जाने की सूचना डायल 100 पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची डायल 100 पुलिस टीम शराब बनाए जाने के लिए जमीन में गड्डा खोद कर भिगोए लहन को देख रही थी। तभी तीन महिलाएं पुलिस को सूचना देने वाले युवक से हाथापाई पर उतर आईं। महिलाएं युवक के साथ मारपीट करने लगीं। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने दुबौलिया थाना प्रभारी पंकज सिंह से अतिरिक्त पुलिस की मांग की। धंधे में शामिल महिलाओं को उग्र होते देख डायल 100 पुलिस बैरंग लौट गई। थाना प्रभारी पंकज सिंह का कहना है कि कच्ची शराब का धंधा हर हाल में बंद कराया जाएगा। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। पीड़ित युवक की तरफ से तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

--------------------------------------
इन गांवों में होता है कच्ची का धंधा
दुबौलिया थाना क्षेत्र के उभाई, माझा किताअव्वल, पंडूलघाट, माझा अशोकपुर, निदूरी खमौआ, देवारा, चिलमा, चंदहा आदि गांवों में कच्ची शराब का धंधा जोर शोर से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed