{"_id":"5caf82d8bdec2214696174f9","slug":"121555006168-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राली के नीचे दबकर बालिका की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्राली के नीचे दबकर बालिका की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रॉली के नीचे दबकर बालिका की मौत
खेत में ट्रॉली के नीचे बैठकर कंबाइन देख रही थी बालिका
रुधौली थाने के तिगोनिया गांव के गेहूं के खेत में हादसा हुआ
अमर उजाला ब्यूरो
रुधौली (बस्ती)। थाना क्षेत्र के तिगोनिया गांव में गेहूं ढो रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से दबकर नौ वर्षीय बालिका की मौत हो गई। गेहूं कटाई के समय बालिका ट्रॉली के नीचे बैठकर कम्बाइन मशीन देख रही थी। घटना के बाद ट्रैक्टर छोड़कर चालक फरार हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
तिगोड़िया के सीवान में बृहस्पतिवार कंबाइन मशीन से गेहूं की कटाई हो रही थी। जिससे निकला गेहूं घर ले जाने के लिए गांव के मोहम्मद यूनुस ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर पहुंचे। बताया जा रहा है कि खेत में कंबाइन मशीन देखने के लिए गांव के तमाम बच्चे पहुंचे थे। उनमें शामिल गांव के संतराम की आठ वर्षीय पुत्री सलोनी यूनुस की ट्रॉली के नीचे बैठकर मशीन देखने में मशगूल हो गई। इसी बीच अचानक ट्रैक्टर चालू करके जैसे ही पीछे बढ़ाया, सलोनी पिछले टायर के नीचे आ गई। गंभीर रूप से घायल अवस्था में रुधौली सीएचसी लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। एक भाई और चार बहनों में सलोनी सबसे छोटी थी। थानाध्यक्ष ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि इसे लेकर विवाद जैसी कोई सूचना नहीं है, न ही पुलिस को किसी की तरफ से तहरीर मिली है।
बेकाबू ट्रक दीवार तोड़ घर में घुसा
बस्ती। गोरखपुर-लखनऊ फोरलेन पर बिहार से धान लादकर ट्रक उत्तराखंड जा रहा ट्रक मुंडेरवा थाने के नरियांव के पास पहुंचने के बाद बेकाबू होकर सड़क किनारे स्थित रंगीलाल के घर की दीवार तोड़ते हुए अंदर घुस गया। उस वक्त गृहस्वामी रंगीलाल परिवार सहित अंदर पूजा वाले कमरे में नवरात्र पूजन कर रहे थे। ट्रक मकान में टकराने के बाद अगले कमरे की दीवार को तोड़ते हुए चार फीट अंदर पहुंच गया। इससे बीच की दीवार ढह गई। मगर भीतर पूजा कर रहे किसी अन्य को खरोंच तक नहीं आई। एकाएक ऐसे हालात पैदा होने से पूरा परिवार जान बचाकर भागा। इसी दौरान ट्रक चालक भी भाग निकला। सहयोगी चालक और खलासी को लोगों ने पकड़ लिया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।