फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   जेल से रचा अधिवक्ता की हत्या का षड़यंत्र, एक गिरफ्तार

जेल से रचा अधिवक्ता की हत्या का षड़यंत्र, एक गिरफ्तार

Fri, 01 Mar 2019 10:38 PM IST
राकेश पांडेय ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती Published by: राकेश पांडेय Updated Fri, 01 Mar 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
जेल से रचा अधिवक्ता की हत्या का षड़यंत्र, एक गिरफ्तार
आरोपी रामअवतार को कोतवाल एमपी चतुर्वेदी की टीम ने दुबौलिया थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। - फोटो : अमर उजाला
बस्ती। वरिष्ठ अधिवक्ता जगनरायन यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी राम अवतार को पुलिस ने दुबौलिया से गिरफ्तार कर लिया। जेल के भीतर बनी इस हत्याकांड की योजना में शामिल बाकी सात नामजद अभियुक्तों से पूछताछ करने पुलिस जिला कारागार में पहुंची थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे दीवानी कचहरी परिसर में शेड में घुसकर हमलावर ने अधिवक्ता जगनरायन को गोली मार दी थी। पुलिस और अधिवक्ता के परिवार वालों का कहना है कि घटना में सुपारी किलर नौवां अभियुक्त भी शामिल है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जेल में बंद पुराने हिस्ट्रीशीटरों से भी पूछताछ की जा रही है। इन सबके बीच पुलिस अधिवक्ता और उनके परिवार से जुड़े अन्य विवादों के बारे में भी छानबीन कर रही है। एसपी पंकज कुमार का कहना है कि तहरीर में जताई गई रंजिश, हालात और अन्य तमाम पहलुओं पर पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

इस मामले में अधिवक्ता की पत्नी सुशीला की तहरीर पर पुलिस ने कप्तानगंज के करमिया बसंतलाल गांव निवासी तिलकराम, सतीराम, शिवमूरत, कन्हैयालाल, राम अवतार, रामसूरत, विश्वनाथ और रम्मन के खिलाफ हत्या, साजिश व सेवन क्रिमिनल्स लॉ के तहत ज्ञात-अज्ञात मिलाकर नौ के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। नौवां अभियुक्त गिरफ्तार हुए राम अवतार का सहयोगी बताया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोबारा एक्सरे कराने पर निकली गोली
पोस्टमार्टम में अधिवक्ता के शरीर में गोली नहीं मिली। ऐसे में दोबारा एक्सरे कराना पड़ा। तब जाकर गोली का पता चला। पोस्टमार्टम के दौरान हाउस से लेकर अस्पताल तक अधिवक्ताओं, परिवारीजनों और सगे संबंधियों का तांता लगा रहा।


हत्या में आरोपी राम अवतार यादव गिरफ्तार
बस्ती। अधिवक्ता हत्याकांड के आरोपी राम अवतार यादव को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। देरशाम पुलिस के पीआर सेल से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि जेल में बैठे परिवार के दूसरे सदस्यों के साथ विपक्षी जगनरायन यादव से बदला लेने को उकसाया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली एमपी चतुर्वेदी के अलावा टीम के एसआई कन्हैया पाण्डेय, कांस्टेबल आनन्द प्रकाश यादव, हरेन्द्र यादव एवं कांस्टेबल राहुल सिंह ने राम जानकी मार्ग पर स्थित दुबौलिया थाने के शुकुलपुरा बाजार से शुक्रवार दोपहर 12.15 बजे गिरफ्तार किया। एसपी दिलीप कुमार ने भी इसकी पुष्टि कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed