फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   ग्राम प्रधान ने ही पाट लिया सरकारी गड्ढा--

ग्राम प्रधान ने ही पाट लिया सरकारी गड्ढा--

Fri, 04 Jan 2019 11:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
ग्राम प्रधान ने ही पाट लिया सरकारी गड्ढा--
विरोध के चलते पैमाइश करने पहुंची टीम लौटी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
हर्रैया। दुबौलिया ब्लॉक के लक्ष्मनपुर ग्राम पंचायत के अभिलेखों में दर्ज सरकारी गड्ढे को पाट दिए जाने की शिकायत पर पैमाइश करने पहुंची राजस्व टीम को कुछ लोगों के विरोध के चलते खाली हाथ लौटना पड़ा। तहसीलदार ने दूसरी टीम गठित कराकर पैमाइश कराने की बात कही है।

लक्ष्मनपुर गांव के सुनील कुमार सिंह ने एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि गाटा संख्या 102 का 0.800 हेक्टेअर भूमि राजस्व अभिलेखों में गड्ढा व तालाब के रूप में दर्ज है। कई दिनों से मशीन व जेसीबी लगाकर उसे पाटा रहा हैं। शिकायती पत्र मिलने पर एसडीएम ने एसओ दुबौलिया को मामले की जांच कर मौके पर कार्य रोकने व तहसीलदार को राजस्व टीम गठित कराकर पैमाइश कराने का निर्देश दिया। लेखपाल अनुज गुप्ता व कानूनगो हीरालाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पैमाइश करने पहुंचे तो कुछ लोग जमीन को अपना बताते हुए विरोध जताने लगे। विरोध के चलते पुलिस टीम व राजस्व कर्मियों को बिना पैमाइश किए ही लौटना पड़ा। तहसीलदार मोहम्मद जसीम ने कहा कि पैमाइश के लिए टीम भेजी गई थी मगर शिकायतकर्ता व प्रधान के बीच मारपीट की स्थिति पैदा हो गई। फिलहाल काम रोक दिया गया है। जल्द ही जमीन की पैमाइश कराने के बाद अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed