{"_id":"5bbe4597867a55286b340781","slug":"121539196311-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइल फोटो.. व्यापारी ने कपनटी पर दाग ली बंदूक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फाइल फोटो.. व्यापारी ने कपनटी पर दाग ली बंदूक
Updated Thu, 11 Oct 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फाइल फोटो..
व्यापारी ने कपनटी पर दाग ली बंदूक
मिठाई के मशहूूर प्रतिष्ठान के मालिक थे जगदीश
सुसाइड नोट में लंबी बीमारी को बताया आत्महत्या की वजह
पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा शव,व्यापारी स्तब्ध
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। शहर के 75 वर्षीय प्रतिष्ठित व्यापारी जगदीश प्रसाद ने बुधवार की सुबह लाइसेंसी बंदूक से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। कमरे में मिले सुसाइड नोट में आत्महत्या की वजह लंबी बीमारी बताई गई है। वर्षों से ह्वीलचेयर पर टिके जगदीश प्रसाद चलने-फिरने में असमर्थ थे। सीओ सिटी आलोक सिंह के अनुसार उच्च रक्त चाप और मधुमेह से ग्रसित जगदीश प्रसाद ने सुसाइड नोट में इसी से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात लिखी है। घटना की जानकारी होने के बाद घर पर शुभचिंतकों का तांता लगा रहा।
पैतृक गांव सहजनवां, गोरखपुर के गीडा में कुछ दिन पहले ही पत्नी मीरा की मृत्यु हो गई थी। इससे वह काफी विचलित थे। वर्तमान में कोतवाली-जिला अस्पताल मार्ग पर किशन स्वीट हाउस की बिल्डिंग के पिछले हिस्से में परिवार के साथ रहते थे। स्वीट हाउस की विभिन्न शाखाएं खोलकर तीन बेटे किशन, श्याम व अजय को सौंप चुके थे। पुत्रों के अनुसार बुधवार की सुबह बच्चे उनके पांव छूकर अपने प्रतिष्ठान पर निकल गए। सुबह करीब नौ बजे अकेले जगदीश प्रसाद ने अपनी लाइसेंसी सिंगल बैरल बंदूक निकाली और गोली मार ली। फायर सुनकर परिवार के सदस्य दौड़े। मगर तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पूरा परिवार गहरे सदमे में है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।