फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   खड़े ट्रक में पीछे से भिड़ी बस, 10 घायल

खड़े ट्रक में पीछे से भिड़ी बस, 10 घायल

Fri, 24 Aug 2018 12:13 AM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खड़े ट्रक में पीछे से भिड़ी बस, 10 घायल
फोटो
विज्ञापन

खड़े ट्रक में पीछे से भिड़ी बस, 10 घायल
विक्रमजोत कस्बे के पास बृहस्पतिवार की भोर में हादसा
घायलों में चार की हालत नाजुक, लखनऊ रेफर किए गए
चालक, परिचालक भागे, ट्रक और बस पुलिस कब्जे में
अमर उजाला ब्यूरो
विक्रमजोत। लखनऊ से देवरिया जा रही फतेहपुर डिपो की बस बृहस्पतिवार की भोर में खड़े ट्रक में जा भिड़ी। दुर्घटना में 10 यात्री घायल हुए हैं। चार को गंभीर हाल में लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
छावनी थाना क्षेत्र के विक्रमजोत कस्बे के समीप बने अंडरपास पुल पर पहले से खराब ट्रक खड़ा था। भोर करीब चार बजे पीछे से अचानक अंनियंत्रित होकर रोडवेज की बस भिड़ गई। सुबह हुई जोरदार टक्कर की तेज आवाज से आसपास के दुकानदार भी जाग गए। तत्काल लोग मदद में पहुंचे लेकिन चालक और परिचालक बस को छोड़कर भाग निकले। चंद कदम दूर स्थित विक्रमजोत चौकी की पुलिस भी पहुंच गई। सुबह अधिकतर यात्री गहरी नींद में थे। सभी आपस में अपनी सीटों से टकराकर चोट खाए जबकि आगे बैठे 10 यात्री घायल हो गए। पुलिस चौकी प्रभारी दिनेश कुमार सरोज ने अपनी टीम के साथ सभी यात्रियों को बाहर निकाला। तत्काल एनएचएआई के एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल हुए चार यात्रियों को जिला चिकित्सालय फैजाबाद रेफर कर दिया गया। फैजाबाद में हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने लखनऊ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया है। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस और ट्रक क्षतिग्रस्त हो गए। थोड़ी देर के लिए फोरलेन की एक लेन पर जाम लग गया। क्रेन की मदद से पुलिस ने दोनों को किनारे कराकर जाम खुलवाया। पुलिस ने बस और ट्रक को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन


हादसे में घायल यात्रियों की सूची
अमित गुप्ता पुत्र शिव प्रसाद (32) निवासी बरहज देवारिया, अब्दुल हलीम (60) निवासी रिकाबगंज फैजाबाद, अशोक श्रीवास्तव (40) खेसरहा सिद्धार्थ नगर, संतोष कुमार (32) पुत्र रामदेव निवासी मदनपुरा थाना कप्तानगंज बस्ती, राकेश पाण्डेय (43) निवासी मदनपुरा कप्तानगंज बस्ती, अविनाश (28) पुत्र जयप्रकाश निवासी तिवई थाना रुद्रपुर देवरिया, विकास ओझा (22) पुत्र शंभूसरन निवासी आवास विकास शाहपुर गोरखपुर, नेबूलाल (42) निवासी भटोला थाना वाल्टरगंज बस्ती, कैलास प्रसाद (40) राजाजीपुरम लखनऊ, मोहम्मद साबिर (70) निवासी पहाड़गंज घोसियाना फैजाबाद के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार घायलों की हालत नाजुक
अमित गुप्ता, अब्दुल हलीम, अशोक श्रीवास्तव, मोहम्मद साबिर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत से फैजाबाद रेफर किया गया। फैजाबाद जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने हालत बिगड़ती देखकर चारों को लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।

बस में थे 34 यात्री
विक्रमजोत कस्बे के पास दुर्घटनाग्रस्त फतेहपुर डिपो की बस के चालक रामकरन ने बताया कि घटना के समय बस में 34 यात्री थे। विक्रमजोत के पास जैसे ही अंडरपास पुल पर चढे़ थे कि एक ट्रक बेतरतीब ढंग से सड़क पर खड़ा था। जब तक संभलते मेरी बस ट्रक से टकरा गई। इसमें 10-12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हम बस छोड़कर कहीं भागे नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed