फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   पान गुमटी से गांजा के धंधे का भांड़ा फूटा

पान गुमटी से गांजा के धंधे का भांड़ा फूटा

Sun, 02 Jul 2017 06:47 PM IST
Updated Sun, 02 Jul 2017 06:47 PM IST
विज्ञापन
पान गुमटी से गांजा के धंधे का भांड़ा फूटा
पैकोलिया थाना क्षेत्र के भीटी मिश्र (हसीनाबाद बाजार) चौराहा पर पान गुमटी से चलाए जा रहे गांजा के धंधे का एसएसटी ने भांड़ा फोड़ा है। इस मामले में टीम ने धंधे को संचालित करने वाले पान दुकानदार को गिरफ्तार कर उसके पास से सवा किलो गांजा बरामद किया है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के हसीनाबाद बाजार में काफी समय से 50 से लेकर 500 रुपए तक की विदेशी गांजे की पुड़िया पान के गुमटी से बेंची जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर एसएसटी टीम प्रभारी संतोष कुमार सिह, एसआई विजय कुमार गौतम ने दुकान पर अचानक छापा मारा। यहां दुकान में रखा गांजा टीम ने बरामद कर टूटीनाथपुर निवासी बुधिराम को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह गांजा वह नेपाल के तस्करों से खरीदता था। आरोपी को टीम ने पुलिस के सुपुर्द कर दिया। प्रभारी निरीक्षक राम आशीष यादव ने कहा कि आरोपी के खिलाफ एसआई की तहरीर पर एनडीपीएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed