फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   12 bikes recovered, two arrested

12 बाइकें बरामद, दो गिरफ्तार

Tue, 13 Sep 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Tue, 13 Sep 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
12 bikes recovered, two arrested
सोनहा पुलिस ने वाहन चोर से बरामद मोटर साइकिल।
पुलिस ने बाइक लिफ्टरों के ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो शहर से बाइक चोरी करके नेपाल भेजते थे। उनके कब्जे से 12 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। सभी पर बस्ती का रजिस्ट्रेशन नंबर है। पुलिस का कहना है कि बरामद की गई सभी बाइक नई हैं। मगर इन सभी के फर्जी कागजात बनाकर चलाया जाता था। पुलिस के अनुसार बाइक लिफ्टर  सोनहा क्षेत्र के प्रसिद्ध बैड़वा देवी मंदिर समेत शहर के अन्य कई स्थानों से बाइकें चुराईं थीं। 
विज्ञापन


मंगलवार को एसपी कृपाशंकर सिंह ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि सभी बाइक हिंदू नगर मैलानी के सिवान में स्थित काफी दिनों से बंद पड़े भट्ठे में छिपाकर रखी गई थीं। बकौल एसपी वाहन चोरी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एएसपी रोहित मिश्र के पर्यवेक्षण और सीओ रुधौली पवन गौतम  के नेतृत्व में थानाध्यक्ष सोनहा विक्रम सिंह ने मय हमराही फोर्स के साथ दुबौली पुल के पास वाहन चेकिंग के दौरान वाहन लिफ्टरों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान इरशाद अहमद निवासी दौलत माफी थाना छपिया जनपद गोंडा और राजकुमार निवासी पिपरा इस्माइल थाना खोड़ारे जनपद गोंडा के रूप में हुई। एसपी ने वर्क आउट करने वाली टीम को पांच हजार रुपये पुरस्कार देने का एलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed