{"_id":"5c9bc2bdbdec2214195abee5","slug":"11553711805-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जान पर बन रहे हाईवे पर खड़े वाहन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जान पर बन रहे हाईवे पर खड़े वाहन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
जान पर बन रहे हाईवे पर खड़े वाहन
हाईवे के नियम कानून ताक पर, सड़क पर खड़े हो रहे ट्रक
आएदिन दुर्घटनाओं से अब तक गई कई की जान, कई हो चुके घायल
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। हाईवे के नियम-कानून को ताक पर रखकर सड़क पर अथवा पटरियों पर ही वाहनों का ठहराव जहां खतरनाक साबित हो रहा है वहीं,, अब तक कई की जान जा चुकी है और कई घायल हो चुके हैं, मगर जिम्मेदारों ने चुप्पी साध रखी है। कार्रवाई का दावा केवल कागज में ही दम तोड़ रहा है और हाईवे दिन-ब-दिन खतरनाक हो रहा है।
बस्ती-फैजाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर नगर थाना क्षेत्र के कट्या, तिलकपुर कप्तानगंज थाना क्षेत्र, दुधौरा, गढ़हा गौतम, पिकौरा सानी, त्रिलोकपुर, हर्रेया थाना क्षेत्र के बिजरा, संसारीपुर, भदावल, तेनुआ, बड़हर कला, महुघाट, छावनी थाना क्षेत्र के बड़हर, विक्रमजोत, फूलडीह, रेडवल, खतमसराय, नई बाजार, पटखापुर सहित हाईवे के कई स्थानों पर सड़क पर भारी वाहन और ट्रक खड़े रहते हैं, जिसके चलते अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं। ऐसी घटनाओं में एक दर्जन से अधिक लोगों की जान जा चुकी हैं उसके बाद भी पुलिस और एनएचएआई यात्रियों की सुरक्षा के लिये कोई प्रबंध नहीं कर रही है। क्षेत्र के डॉ रत्नेश कुमार सिंह, विजयपाल, महेश कुमार, अवधेश कुमार का कहना है कि यदि हाईवे पर खड़े वाहन किनारे खड़े हो तो दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। सेफ्टी मैनेजर श्याम अवतार शर्मा ने बताया कि दुर्घटनाओं को रोकने के लिये लगातार पेट्रोलिंग टीम चलती है।
यात्रियों की सुनिए
राजाजोत कला गांव के विवेक मणि पांडेय ने कहा कि हाईवे पर खड़े वाहन काफी खतरनाक होते हैं। जो यात्री जरा सा चूका वह दुर्घटना का शिकार हो जाता है। हादसे में जान तक गंवानी पड़ सकती है।
विज्ञापन
पेंदा के डॉ. योगेश कुमार सिंह का कहना है कि हाईवे पर चलना यात्रियों के लिये जोखिम भरा होता है। चौक चौराहों पर सड़क पर खड़े भारी वाहन सबके लिये मुसीबत बने रहते हैं। डर बना रहता है।
त्रिलोकपुर के राहुल तिवारी का कहना है कि ढाबों, पेट्रोल पंपों सहित कई जगहों पर भारी वाहन सड़क पर खड़े रहते हैं, जिससे हादसा हो जाता है। यदि इन्हें किनारे खड़ा किया जाए तो दुर्घटना बचेगी।
अर्जुनडीहा के संतोष कुमार मिश्रा का कहना है कि मूड़घाट चौराहे पर भीड़ रहती है। सड़क के दोनों तरफ भारी वाहन खड़े रहते हैं। खड़े वाहनों से टकराकर अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है।