फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   ननिहाल में मां-बेटे को पट्टीदारों ने पीटा

ननिहाल में मां-बेटे को पट्टीदारों ने पीटा

Sun, 11 Nov 2018 12:00 AM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
ननिहाल में मां-बेटे को पट्टीदारों ने पीटा
ननिहाल में मां-बेटे को पट्टीदारों ने पीटा
विज्ञापन

मामा का पड़ोसी से चल रहा है जमीन विवाद
मुंडेरवा थाना क्षेत्र के कड़सरी गांव की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
मुंडेरवा। ननिहाल आए युवक और उसकी मां की मामा के पट्टीदार ने जमीन विवाद में पिटाई कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घायलों को मेडिकल के लिए भेजा।
संतकबीरनगर के गरथौलिया निवासी लवकुश भैयादूज पर अपनी मां ज्ञानमती को लेकर ननिहाल मुंडेरवा थाने के कड़सरी गांव में आया था। मामा सीताराम के यहां से बाइक से पान खाने के लिए शुक्रवार रात वह चौराहे पर पहुंच गया। पान की दुकान पर गुटका ले रहा था कि मामा के पड़ोसी लालजी से किसी बात पर तू-तू, मैं-मैं होने लगी। लालजी के यहां से लवकुुश के मामा से जमीन को लेकर विवाद भी चल रहा है। बात बढ़ने पर लालजी ने फोन कर और लोगों को बुला लिया। मौके पर तीन चार लोग पहुंचे और लवकुश को मारने-पीटने लगे। किसी तरह जान बचाने के लिए वह भागकर मामा सीताराम के घर पहुंचा। पीछा करते हुए लाल जी, पेशकार, हरिराम और सोनू घर में घुसकर भी उसे मारने लगे। लवकुश को बचाने आई मां ज्ञानमती पर भी हमलावर टूट पड़े, जिससे काफी चोटें आईं हैं। परिवार वालों ने घटना की जानकारी डायल 100 पुलिस को दी। एसओ मुंडेरवा ने बताया कि लवकुश की तहरीर पर लालजी, पेशकार, हरिराम और सोनू के खिलाफ मार पीट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। लवकुश और ज्ञानमती को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


जमीन के लिए भिड़े, सात लोग घायल
वाल्टरगंज। जमीन विवाद के चलते बेलहरा गांव में शनिवार को दो पक्षों में घमासान हो गया। जमकर हुई मारपीट दो महिलाओं समेत सात लोग घायल हुए हैं। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने सात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वाल्टरगंज थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर बेलहरा गांव में मारपीट हुई है। एक पक्ष प्रेमचंद की तहरीर के आधार पर रामेश्वर, परमेश्वर तथा मालती पर मुकदमा दर्ज किया गया। जबकि दूसरे पक्ष के रामेश्वर की तहरीर पर प्रेमचंद, लालचंद, गुलाबचंद और अनीता के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed