{"_id":"5b2fd2644f1c1bf56e8b9b29","slug":"11529860708-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में दिन दहाड़े घर में घुसे चोर, नकदी, जेवर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शहर में दिन दहाड़े घर में घुसे चोर, नकदी, जेवर चोरी
Updated Sun, 24 Jun 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
thief
- फोटो : shanghai list
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बस्ती। बेखौफ चोरों ने रविवार दोपहर शहर के महरीखावां टीचर्स कॉलोनी के एक घर को दिन-दहाड़े खंगाल डाला। पिता-पुत्र शहर में ही अपने रिश्तेदार के घर खाकर आधे घंटे बाद लौटे तो ताले टूटे देख पांव तले जमीन सरक गई।
कोतवाली थाने की चौकी गांधीनगर इंचार्ज मीरा चौहान ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद बताया कि दोपहर करीब 12 बजे राजेश कुमार पांडेय अपने बेटे आयूष पांडेय के साथ खाना खाने गए । राजेश के अनुसार करीब पौने एक बजे वे घर लौटे तो दरवाजे पर लगा ताला टूटा था। अंदर गए तो एक और कमरे का ताला टूटा मिला। जिसमे रखे बक्से का ताला खुला था। 25 हजार नकद, लॉकेट, दो अंगूठी व अन्य जेवरात चोरी होने की बात बताई जा रही है। घर में पड़ी मोबाइल और उसका सिम निकाल कर अलग रखा मिला।
विज्ञापन