फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   नौ नामजद सहित 60 अज्ञात पर केस दर्ज

नौ नामजद सहित 60 अज्ञात पर केस दर्ज

Thu, 13 Jul 2017 04:38 PM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 04:38 PM IST
विज्ञापन
नौ नामजद सहित 60 अज्ञात पर केस दर्ज
बस्ती। जमीन कब्जे को लेकर लौकिहवा मोहल्ले में हुए घमासान में पुलिस शह-मात का खेल खेल रही है। बृहस्पतिवार को एक पक्ष की ओर से नौ नामजद सहित 60 अन्य के खिलाफ डकैती का मुकदमा कायम कर लिया। एक पक्षीय कार्रवाई को लेकर दूसरा पक्ष भी उठ खड़ा हुआ। दर्जन भर से अधिक महिलाएं और पुरुष एसपी दफ्तर जा पहुंचे।
विज्ञापन

सोमवार को लौकिहवा मोहल्ले में एक जमीन को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए थे। 60 लोग असलहे और लाठी डंडों से लैस होकर विवाहित जमीन पर जेसीबी से मेड़ बांधने लगे। विरोध में महिलाएं आ गईं तो हमलावरों ने उन्हें पीट दिया। इस मामले में पुलिस दो दिन तक मान-मनौव्वल कराने में जुटी रही मगर जब बात नहीं बनी तो विमल कुमार की तहरीर पर सुरेश कुमार, दिनेश कुमार, उमेश, रमेश, प्रेम नरायन, कृषेन्द्र किशोर यादव, साधू शरन, गिरधारी, राम उजागीर निवासी लौकिहवा थाना कोतवाली 60 अज्ञात नाम पता के खिलाफ मुकदमा कायम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed