{"_id":"59611b364f1c1b33638b46c3","slug":"11499536182-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोरे में रखकर फेंक दी नवजात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बोरे में रखकर फेंक दी नवजात
Updated Sat, 08 Jul 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
निर्दयी मां ने बोरे में रख फेंक दिया नवजात
वाल्टरगंज।
न जाने किस परिस्थिति में निर्दयी मां ने अपनी नवजात को बोरे में भरकर सीवान में फेंक दिया। गनीमत रही कि नवजात की रोने की आवाज धान रोपाई कर रहे लोगों ने सुन लिया और उसकी जान बच गई।
कोठली गांव के केकरहवा पोखरे के पास गांव के असगर अली व अन्य शनिवार शाम धान की रोपाई कर रहे थे। तभी नवजात के रोने की आवाज सुनी। पहले तो ध्यान नहीं दिया लेकिन दोबारा रोने की आवाज पर मौके पर पहुंच गए। देखा कि बोरे में से नवजात की रोने की आवाज निकल रही है। फौरन बोरे से ेउसे निकाला और डग़डोआ चोराहे पर पहुंच गए। नवजात मिलने की जानकारी होते ही भीड़ जुट गई। सूचना100 नंबर पर पुलिस को दी गई। फेंका गया नवजात लड़का है। इसकी जानकारी होते ही थोड़ी ही देर में गांव के ही राधे की पत्नी पहुंची और घर ले आई। पुलिस भी पहुंची एंबुलेंस से राधे की पत्नी के साथ अस्पताल भिजवाया। बच्चे को अपनाने को लेकर गांव के कई लोग तैयार हुए हैं। लोग उस महिला को कोसते रहे जिसने नवजात को बोरे में भरकर फेंक दिया। घटना आसपास के गांवों में भी चर्चा का बिषय बनी है।
थानाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव ने बताया कि अभी गांव की ही एक महिला पुष्पा को दिया गया है बच्चे का इलाज कराया जा रहा है। इसके बारे में चाइल्ड लाइन को भी अवगत कराया गया है।