{"_id":"5c5724c3bdec2217fb3313dd","slug":"111549214915-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालुओं की पिकअप पलटी, 20 चोटिल, पांच गंभीर घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
श्रद्धालुओं की पिकअप पलटी, 20 चोटिल, पांच गंभीर घायल
Sun, 03 Feb 2019 10:58 PM IST
राकेश पांडेय
basti
basti
Published by: राकेश पांडेय
Updated Sun, 03 Feb 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
श्रद्धालुओं की पिकअप पलटी, 20 चोटिल, पांच गंभीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। कसया से प्रयागराज जा रहे श्रद्धालुओं की पिकअप फोरलेन पर त्रिलोकपुर गांव के पास ट्रक की टक्कर से पलट गई। जिसमें सवार 20 श्रद्धालु घायल हो गए। जिनमें से पांच की हालत गंभीर बताकर सीएचसी कप्तानगंज के डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
दुर्घटना फोरलेन पर त्रिलोकपुर के पास रविवार शाम करीब सवा सात बजे हुई। घायलों के मुताबिक सभी लोग कुशीनगर के कसया से पिकअप से कुंभ स्नान के लिए प्रयागराज जा रहे थे। जैसे ही पिकअप कप्तानगंज थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव के निकट पहुंची तभी पीछे से ट्रक ने पिकअप को टक्कर मार दी। तेज टक्कर से पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। चीख पुकार पर स्थानीय लोग मदद को पहुंचे। डायल 100 पुलिस के साथ 108 एंबुलेंस सेवा और एनएचएआई की टीम को जानकारी दी गई। लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पहुंचाया गया। जिनमें राजकुमारी, सरिता, इंद्रा मिश्रा, धाना देवी, संपति देवी की हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हादसे में घायल श्रद्धालु
हाटा की शान्ति देवी (45) पत्नी तूफानी, सुदामा देवी (50) पत्नी राम बिहारी, इन्द्रा मिश्रा (30) पत्नी शम्भू मिश्रा, सुनैना देवी पत्नी जय प्रकाश, सपना मिश्रा (24) जय प्रकाश, उर्मिला पत्नी राजेश, शैल देवी (50) पत्नी राम बिहार, संपती देवी (55) पत्नी मैनेजर, धना देवी (30) पत्नी राम भवन, राजमती (50) पत्नी सुनील तिवारी गोपालगंज बिहार, तिलेश्वरी पत्नी गौरी शंकर, राजमती (40) पत्नी राम देव, गुड्डी पत्नी झूलन, विद्यावती पत्नी राम नाथ, ज्ञानमती पत्नी राधेश्याम, राजकुमारी पत्नी राम आशीष, दीपारानी (50) वर्ष पत्नी चन्द्रदेव, बसंती पत्नी संतोष शर्मा, लालती पत्नी शंकर, सोनमती पत्नी गोरख प्रसाद।