{"_id":"5bd20649bdec2269b84632b2","slug":"111540490825-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की चपेट से बाइक चालक की अस्पताल से पहले मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार की चपेट से बाइक चालक की अस्पताल से पहले मौत
Updated Thu, 25 Oct 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार की चपेट में आए बाइक सवार की मौत
कार चालक घायल को खुद ले गया सीएचसी बेवां
बेटी से मिलने जा रहे थे आमा नरायनपुर के रामकृतार्थ
अमर उजाला ब्यूरो
सल्टौआ। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर जिनवा चौराहे के निकट कार के चपेट में आने से बाइक चालक की मौत हो गई। दुर्घटना बृहस्पतिवार को हुई।
वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के आमा नरायनपुर गांव निवासी रामकृतार्थ चौरसिया (65) बाइक से बस्ती अपनी बेटी से मिलने जा रहे थे। जिनवा चौराहे के निकट पहुंचे ही थे कि बस्ती की ओर से आ रही कार की चपेट में आ गए। गंभीररूप से घायल हुए राम कृतार्थ को खुद कार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवां लेकर पहुंचा। जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
वहीं हादसे के बाद घायल को मौके पर न देख कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। बाद में कुछ लोगों ने घायल को कार चालक अस्पताल ले गया यह जानकारी होने पर लोग अस्पताल पहुंच गए। बेवां सीएचसी के डॉक्टरों के मृत घोषित करने जानकारी घर के लोगों को दी गई। मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। रामकृतार्थ के तीन बेटे और दो बेटियां हैं। बेटियों की शादी हो चुकी है। बेटे राधे रमण, रेवती रमण और कृष्ण मुरारी बाहर नौकरी करते हैं जहां उनका परिवार भी रहता है। घर पर सिर्फ पत्नी फूलमती रहतीं हैं। जिनका रो रो कर बुरा हाल है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज गया है। तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज किया जाएगा।