{"_id":"59aee6a94f1c1bac078b46e9","slug":"111504634537-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटो... बोलोरो से भिड़ी आटो,दो की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फोटो... बोलोरो से भिड़ी आटो,दो की मौत
Updated Tue, 05 Sep 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोलेरो से भिड़ा ऑटो, दो की मौत
मानिकचंद।
बांसी-बस्ती रोड पर दसिया डिग्री कॉलेज के सामने सवारी लेकर जा रहा ऑटो में बेकाबू बोलेरो जा टकराया। टक्कर तेज होने से ऑटो में सवार तीन सवार बुरी तरह से घायल हो गए। तीनों लहूलुहान होकर रोड पर काफी देर तक तड़पते रहे। देर रात हुई घटना की जब तक पुलिस को खबर मिली, तब तक देर हो चुकी थी। काफी देर बाद उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां ऑटो चालक मनोज जायसवाल (26) तथा गोमती चौधरी (43) ने दम तोड़ दिया। शमशेर की हालत भी नाजुक है।
रुधौली थानाक्षेत्र के पैड़ा निवासी गोमती तथा शमशेर उर्फ शमशुद्दीन को एक साथ मुंबई जाना था। उनका टिकट मंगलवार को था। दोनों रुधौली बाजार पहुंचे और स्टेशन तक जाने के लिए ऑटो बुक किया। ड्राइवर मनोज जायसवाल के अलावा ये दोनों ऑटो में बैठे। बस्ती की ओर आते समय दसिया के पास बेकाबू बोलेरो ने ऑटों में टक्कर मार दी। इससे ऑटो का पिछला हिस्सा ध्वस्त हो गया। देर रात हुई इस घटना की किसी को खबर नहीं लगी। काफी देर बाद राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने एंबुलेंस भेजकर घायलों को अस्पताल भेजा लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। परिवारवालों का कहना है कि अगर समय रहते उपचार शुरू होता तो दोनों की जान बचाई जा सकती थी।
दुर्घटना में घायल की मौत
दुबौलिया। रामजानकी मार्ग पर मार्ग दुर्घटना में घायल बाइक सवार लालगंज थाना के नेवरिया गांव निवासी रामवचन 35 वर्ष की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना में भिऊरा गांव के पास सोमवार देर शाम को अज्ञात वाहन के ठोकर मार देने से घायल हो गए थे। वह थाना क्षेत्र के अशोकपुर माझा गांव में अपने रिश्तेदार के यहां बाइक से जा रहे थे। तभी एक वाहन ने ठोकर मार दी। सूचना पाकर पहुंचे एसओ पंकज गुप्ता ने घायल को 108 एंबुलेंस से सीएचसी कप्तानगंज भेजा। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। देर रात इलाज के दौरान रामवचन की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
बाइकों की आपस में भिड़ंत, तीन घायल
परशुरामपुर। थाना क्षेत्र के परसा परशुरामपुर मार्ग पर स्थित मडरिया बाजार के पास दो बाइक आमने-सामने से भिड़ गईं। इस दुर्घटना में तीन लोग घायल हुए हैं। इनमें से एक की हालत गंभीर देखकर डॉक्टर ने उसे जिला चिकित्सालय फैजाबाद के लिए रेफर कर दिया है। मंगलवार को दिन में करीब साढ़े चार बजे थाना क्षेत्र के कड़सरा निवासी अभिषेक सिंह पुत्र शत्रुघ्न सिंह अपने मित्र मनोज सिंह के साथ बाइक से परशुरामपुर से घर जा रहे थे। वह मड़रिया बाजार के आगे बढ़े ही थे कि विपरीत दिशा से आ रही बाइक से सीधे भिड़ गए। बाइक उमेश निवासी हथियागढ़ थाना छपिया जिला गोंडा चला रहे थे। बाइकों के टकराते ही उस पर सवार तीनों लोग बाइक से दूर जा गिरे। अभिषेक के बाएं पैर, हाथ और चेहरे पर चोट लगी है जबकि मनोज सिंह को मामूली चोटें आईं। वहीं, दूसरे बाइक सवार हथियागढ़ निवासी उमेश को सिर और चेहरे पर चोट आई। इससे वह मौके पर ही बेहोश हो गए। उनके कान से खून भी निकल रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्राइवेट वाहन से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परशुरामपुर पहुंचाया। यहां तीनों का प्राथमिक उपचार किया गया। उमेश की हालत गंभीर देखकर उसे जिला चिकित्सालय फैजाबाद रेफर कर दिया गया । एंबुलेंस को कई फोन के बावजूद भी समय पर नहीं पहुंच सकी। इसको लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश रहा।