फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

Thu, 10 Aug 2017 11:49 PM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत
वाल्टरगंज (बस्ती)। थाना क्षेत्र के भरौली बाबू गांव में बुधवार रात 27 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुराली मृतका के अंतिम संस्कार की तैयारी में थे कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल पर पहुंच कर नमूना एकत्र किया है। इधर पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पति सहित चार ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मृतका के पिता गोरखपुर जिले के गगहा थाना क्षेत्र के ग्राम वासुडीह निवासी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने तहरीर दी है कि उनकी बेटी दिव्या सिंह की शादी 12 दिसंबर 2016 को भरौली बाबू गांव निवासी धर्मराज सिंह के पुत्र पंकज सिंह से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराली उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। दिव्या दबी जुबान मायके में सारी बात बताई थी। दो दिन पूर्व तीज लेकर आए थे, तब भी दिव्या सहमी नजर आ रही थी, मगर उसने कुछ जाहिर नहीं किया। आरोप लगाया कि घटना की रात लगभग दस बजे दिव्या मोबाइल से अपनी छोटी बहन से बात करना चाहा लेकिन उस समय रोने के सिवाय वह कुछ कह नहीं पाई। जब छोटी बेटी ने यह बात बताई तो कुछ ही देर बाद घबरा कर फोन किया, मगर दिव्या से ससुरालियों ने बात नहीं करवाई।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष संजय शुक्ला ने बताया कि मृतका के पिता शैलेंद्र प्रताप सिंह की तहरीर पर थाना क्षेत्र भरौली निवासी पंकज सिंह, सावित्री, ननद प्रीति व पूनम मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मृतका के पति व सास को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मृतका के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। इसलिए फोरेंसिक टीम को भी घटना स्थल पर भेज कर नमूना एकत्रित कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed