{"_id":"596904114f1c1b18578b4598","slug":"111500054545-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटो.बेकाबू कार की चपेट से चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फोटो.बेकाबू कार की चपेट से चार घायल
Updated Fri, 14 Jul 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेकाबू कार से चार लोग घायल
बस्ती।
फोरलेन छोड़कर शहर के अंदर घुसी तमिलनाडु से रजिस्ट्रेशन वाली कार बेकाबू हो गई। कार एक के बाद एक को चपेट में लेती हुई चार को घायल कर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। बेकाबू कार को देखते ही कोहराम मच गया। स्पीड ज्यादा होने से जीआईसी के पास गेंद की तरह कार उछलकर दूसरे लेन की पटरी पर जा गिरी। घायलों में एक की हालत नाजुक है। इस बीच मौका पाकर कार का ड्राइवर भाग निकला।
शुक्रवार को दिन में करीब डेढ़ बजे रोडवेज से गांधीनगर की लेन में तेज रफ्तार कार जा रही थी। महिला अस्पताल के पास आने पर कार अचानक बेकाबू होकर एक कार को टक्कर मारते हुए डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर के बावजूद कार नहीं रुकी और दूसरी लेन में तीन बाइकों में टक्कर मारते हुए पलट गई। मेन रोड पर हुए हादसे के बाद काफी भीड़ जुट गई। इसी बीच ड्राइवर मौका देखकर भाग निकला। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो ड्राइवर को भी काफी चोटें आई हैं। अन्य घायलों में कोतवाली क्षेत्र के विशुनपुरवा निवासी सतीश चंद्र (38), माली टोला निवासी गौरव, अमन और उस्मान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें सतीश चंद्र की हालत गंभीर बताई जा रही है। कार के आगे-पीछे तमिलनाडु का नंबर लिखा है। पुलिस ने वाहन कब्जे में ले लिया है। कार के रजिस्ट्रेशन की जांच की जा रही है। लोगों का मानना है कि टोल बचाने के चक्कर में कार चालक शहर के अंदर पहुंचकर दूसरे रास्ते से हाईवे पहुंचना चाह रहा था।