{"_id":"7b126de55d74e0b62e1088e559be2646","slug":"11-caught-in-unfair-means-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 नकलची पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
11 नकलची पकड़े
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। बोर्ड परीक्षा के सातवें दिन सबसे अधिक नकलची पकड़े गए। हर्रैया के
विज्ञापन
दो ऐसे विद्यालयों से नकलची पकड़े गए जहां से हर वर्ष प्रदेश के टाप 10 में
शामिल रहते हैं। सात छात्राएं और चार छात्र को नकल करते पकड़े जाने पर
रस्टीकेट कर दिया गया। दोनों पालियों में 5864 परीक्षार्थियों ने परीक्षा
छोड़ी।
इसमें हाई स्कूल के 5256 और इंटर के 608 परीक्षार्थी शामिल हैं। प्रथम पाली में हाई स्कूल का विज्ञान विषय और द्वितीय पाली में इंटर का भौतिक शास्त्र विषय की परीक्षा थी। डीआईओएस राजेश कुमार आर्य ने बताया कि पूर्वांचल इंटर कालेज मुंडेरवा का निरीक्षण उनकी टीम ने किया।
यहां पर द्वितीय पाली की परीक्षा में चार छात्राओं को नकल करते पकड़ा। चारों को रस्टीकेट कर दिया गया। बताया कि राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य एसबी सिंह ने द्वितीय पाली में हर्रैया स्थित नेशनल इंटर कालेज में दो छात्राओं और गजाधर अंगद सिंह इंटर कालेज में दो छात्राओं एवं एक छात्र को नकल करते पकड़ा। सभी को रस्टीकेट कर दिया गया।
बताया कि इसी तरह प्रथम पाली की परीक्षा में भी एसबी सिंह की टीम ने औद्योगिक विकास इंटर कॉलेज बिहरा में एक छात्रा और डीएल इंटर कालेज बिहरा में एक छात्र को नकल करते पकड़ा।