फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   ट्रेवलर से रौंदा मजदूर, घटनास्थल पर ही मौत--

ट्रेवलर से रौंदा मजदूर, घटनास्थल पर ही मौत--

Tue, 30 Apr 2019 12:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
ट्रेवलर से रौंदा मजदूर, घटनास्थल पर ही मौत--
ट्रेवलर की चपेट से मजदूर की मौत
विज्ञापन

फोरलेन पर पटखापुर चौराहे की घटना
ढाबे से भोजन कर सड़क पार कर रहा था
नहीं हुई शिनाख्त, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार सुबह करीब 10 बजे पटखापुर चौराहे पर ढाबे से खाना खाकर लौट रहा मजदूर ट्रेवलर की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पहनावे से किसी भट्टे का मजदूर लग रहा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए भेजा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे से करीब एक घंटे पहले ही चौराहे के समीप कच्ची शराब के अड्डे से दारू पीकर लौटा। इसके बाद फोरलेन पार करके ढाबे पर भोजन करने चला गया। घंटे भर बाद लौटते समय लापरवाही के चलते एक ट्रेवलर बस की चपेट में आ गया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसा होते ही चालक तेज गति से बस लेकर भाग निकला। लोगों की सूचना पर पहुंचे विक्रमजोत चौकी प्रभारी हरेकृष्ण उपाध्याय ने शिनाख्त कराने की कोशिश की। कोई पहचान नहीं हो पाने पर स्थानीय लोगों की मदद से शव को चौकी पर लाया गया। कहीं से कोई जानकारी नहीं हुई तो पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेज दिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि 40 वर्षीय मृतक किसी भट्ठे अथवा किसी के यहां काम करने वाला मजदूर प्रतीत हो रहा है जो गैर जनपद का हो सकता है। कच्छा, बनियान और भगवा गमछा पहने था। मुट्ठी में कुछ नकदी भी थी। आसपास के लोगों को बुलाकर पहचान कराने की कोशिश भी की गई लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed