फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   हर्रेया क्षेत्र में डीएओ का निरीक्षण, भरा 47 नमूना

हर्रेया क्षेत्र में डीएओ का निरीक्षण, भरा 47 नमूना

Sun, 16 Dec 2018 10:55 PM IST
राकेश पांडेय ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती Published by: राकेश पांडेय Updated Sun, 16 Dec 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
हर्रेया क्षेत्र में डीएओ का निरीक्षण, भरा 47 नमूना
सैंपल लेते जिला कृषि अधिकारी संजेश श्रीवास्तव। - फोटो : अमर उजाला
बस्ती। जिले के हर्रेया क्षेत्र में गन्ना क्षेत्र होने के नाते देरी से गेहूं बुुवाई पर कृषि विभाग ने नजर डाली है। यहां गुुणवत्तायुक्त बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए रविवार को जिला कृषि अधिकारी संजेश कुमार श्रीवास्तव ने ताबड़तोड़ 16 बीज दुकानों का निरीक्षण कर 47 नमूने भरे। इन नमूनों को प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी अपनी टीम अभिषेक प्रजापति व अजय कुमार के साथ सबसे पहले कप्तानगंज जा धमके यहां बीज दुकानों की जांच में गेहूं, सरसों व मटर का नमूना लिया। घंटे भर के जांच अभियान के बाद टीम महराजगंज होते हुए हर्रेया और फिर बभनान पहुंच गई। इन स्थानों के 16 दुकानों की जांच टीम ने करने के बाद गेहूं के 35, सरसों के नौ तथा मटर के तीन नमूने भरे। बभनान प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में जिला कृषि अधिकारी व उनकी टीम की भनक लगते ही कई बीज की दुकानें बंद हो गईं। डीएओ ने निर्देश दिया कि यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। क्योंकि यह क्षेत्र गन्ना का है। ऐसे में यहां गेहूं की बुवाई विलंब से होती है। किसानों के बुवाई का सीजन अब वहां शुरू हो गया है। उन्हें गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध हो इसके लिए जांच जरूरी है। जिन दुकानों से नमूने लिए गए हैं। यदि वे जांच के बाद फेल पाए गए तो संबंधित पर कार्रवाई होगी। कहा कि यह अभियान के क्रम में उर्वरकों की दुकानों की भी जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed