फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   खुलासा: गला दबाकर की थी रंजीत की हत्या

खुलासा: गला दबाकर की थी रंजीत की हत्या

Sun, 25 Nov 2018 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती Updated Sun, 25 Nov 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
खुलासा: गला दबाकर की थी रंजीत की हत्या
police - फोटो : amar ujala
बस्ती। रंजीत हत्याकांड का रविवार को पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। साथ ही गिरफ्त में आए दो अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

एसपी दिलीप कुमार के निर्देश में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीओ सिटी आलोक सिंह के नेतृत्व में पुरानी बस्ती एसओ सर्वेश राय की टीम को यह कामयाबी मिली। थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार राय ने बताया कि शकुंतला देवी पत्नी स्व. बृजराज तथा डीएम उर्फ ब्रिगेडियर निवासी हथियागढ़ थाना पुरानी बस्ती से पूछताछ हुई। अभियुक्त मां-बेटे ने बताया कि 30 सितंबर 18 की शाम करीब छह बजे रंजीत को मछली मारने के बहाने मिल के पीछे लेकर गया। वहां बातचीत के दौरान गला दबाकर हत्या कर दी। लाश को वहीं छोड़कर उसका मोबाइल लेकर वापस आ गया। मोबाइल से अगले दिन गुमराह करने के उद्देश्य से फोन करके रुपये की मांग की और फिर मोबाइल को बंद कर हडिया के पास पानी में फेंक दिया। रात को उसे घबराया देखकर जब मां शकुंतला ने पूछा तो सारी बात बताई।

शकुंतला ने फिर योजना बनाकर भोर में करीब चार बजे वहीं एक गढ्ढा खोदकर शव को उसमें दबाकर वापस आ गए। पूछताछ में आरोपी डीएम उर्फ ब्रिगेडियर ने बताया कि मृतक के पिता ने उसकी जमीन कम दाम में ली है। और कुछ जमीन ज्यादा कब्जा किया है। उक्त जमीन को छोड़ने की बात हुई तो विवाद पर उतर आए। अक्सर मेरी मां शकुंतला को अपशब्द कहते और बदनाम करते थे। जिससे मैंने यह घटना की है। घटना के खुलासे के लिए पांच अक्तूबर 2018 को परिजनों के साथ मिलकर ग्रामीणों ने पॉलिटेक्निक पर फोरलेन जाम कर दिया था जिसके बाद लगातार पुलिस मामले की खुलासा करने में लगी हुई थी। खुलासा करने वाली टीम में थानाध्यक्ष सर्वेश राय तथा हेड कांस्टेबल विजय प्रकाश ,राम रतन तिवारी व महिला कांस्टेबल लालती देवी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed