{"_id":"5bd365e4bdec2232cd69aaf7","slug":"101540580836-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की टक्कर में घायल महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइकों की टक्कर में घायल महिला की मौत
Basti
Updated Sat, 27 Oct 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबौलिया (बस्ती)। रामजानकी मार्ग पर अमानीगंज के पास बृहस्पतिवार देर शाम दो बाइकों में टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक पर बैठी बैरागल की निर्मला देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। लखनऊ मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।
निर्मला देवी (55) विशेषरगंज से अपने बेटे के साथ बाइक से घर लौट रहीं थीं। रामजानकी मार्ग पर अमानीगंज के पास पीछे से एक बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद दूसरा बाइक सवार भाग निकला। आसपास के लोग आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल निर्मला देवी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालत गंभीर होने की वजह से वहां से डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिवार के लोग निर्मला देवी को लखनऊ मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। शुक्रवार देर शाम तक पुलिस को घटना के संबंध में तहरीर नहीं मिली थी।