फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   खड़ी बस में टकराई कार, बैंक अफसर घायल

खड़ी बस में टकराई कार, बैंक अफसर घायल

Thu, 30 Aug 2018 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती Updated Thu, 30 Aug 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
खड़ी बस में टकराई कार, बैंक अफसर घायल
ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पेड़ से टकराया। - फोटो : अमर उजाला
परशुरामपुर। हाईवे पर घघौवा पुलिस चौकी के करीब बृहस्पतिवार पूर्वाह्न 11 बजे ट्रक की चपेट में कार आ गई। टक्कर लगने से अनियंत्रित हुई कार सड़क किनारे खड़ी बस में टकराने के बाद रुकी। हादसे में कार सवार पंजाब नेशनल बैंक के जोनल अधिकारी आरएस रावत घायल हो गए। चालक को भी मामूली चोट लगीं। दोनों को अयोध्या के श्रीराम चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां इलाज के बाद लखनऊ वापस चले गए। ये लोग फैजाबाद की तरफ से आ रहे थे। घघौवा पुलिस चौकी के करीब पीछे से ट्रक से टक्कर हो गई। जिससे कार बेकाबू होकर किनारे खड़ी प्राइवेट बस से जा टकराई। हादसे पर आसपास के लोग दौड़े तभी मौका पाकर चालक तेज गति से ट्रक लेकर भाग निकला। सूचना पर पहुंची घघौवा पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस से बैंक अफसर और चालक को अयोध्या के श्रीराम चिकित्सालय पहुंचाया। जहां इलाज के बाद दोनों लखनऊ चले गए।
विज्ञापन


ट्रक पेड़ से टकराया, चालक घायल
वाल्टरगंज। थाना क्षेत्र के बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर बेलहरा के समीप तेज गति ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया। जिसके बाद सड़क के किनारे पेड़ से टकरा कर रुका। ट्रक चालक सूरज निवासी बभनान घायल हो गया। चालक ने बताया कि वह डुमरियागंज से गिट्टी खाली करके लौट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed