{"_id":"59c2ab214f1c1bb2688b58b4","slug":"101505930017-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली कांड के तीन किरदार गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोतवाली कांड के तीन किरदार गिरफ्तार
Updated Wed, 20 Sep 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
तीन आरोपियों की जमानत नामंजूर
बस्ती।
24 घंटे हाई-वोल्टेज ड्रामा के बाद बुधवार को कोतवाली कांड के मुख्य आरोपी प्रमोद सहित तीन आरोपियों को सीजेएम न्यायालय में पेश किया गया। सीजेएम शैला ने तीनों की जमानत अर्जी पर 22 सितंबर को सुनवाई की तिथि नियत करते हुए तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
दोपहर करीब एक बजे कोतवाली पुलिस ने नौ सितंबर के मुकदमे में न्यायालय में पेश किया। साथ ही इलाहाबाद हाईकोर्ट जाते समय गिरफ्तार करके लाए गए छात्रनेता आदित्य तिवारी उर्फ कबीर और प्रशांत पांडेय को भी सोनूपार चौकी इंचार्ज राजेश शुक्ल ने अदालत में पेश किया। तीनों की जमानत अर्जी पर सुनवाई के लिए सीजेएम ने 22 सितंबर की तिथि तय की है।
एपीएन कॉलेज प्राचार्य से विवाद के बाद गेट पर ताला लगाने की वजह से हिरासत में लिए गए आदित्य तिवारी उर्फ कबीर को जबरन पुलिस कस्टडी से छुड़ाकर ले जाने का मामला सामने आते ही खलबली मच गई थी। पुलिस ने बाद में भाजपा नेता प्रमोद पांडेय को मुख्य आरोपी बनाते हुए संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। उसी रात आदित्य सिंह, आशीष यादव और रोहित को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा लखनऊ के मॉल में सिनेमा देखते समय पुलिस ने केडीसी के पूर्व अध्यक्ष आलोक पांडेय और विशाल चौधरी को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायालय में पेश किया था। इसके अगले दिन यानी बुधवार को प्रमोद पांडेय भी आत्मसमर्पण करने सीजेएम अदालत पहुंच गए। लेकिन तकनीकी पेंच फंसने की वजह से लौटने लगे। न्यायालय के गेट से बाहर निकलते ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद सांसद हरीश द्विवेदी, विधायक संजय प्रताप जायसवाल, रवि सोनकर कुछ समर्थकों को लेकर कोतवाली के गेट पर आधीरात तक धरना देते रहे। डीएम एसपी की मौजूदगी में कई चक्र की बातचीत के बाद किसी तरह उन्हें मनाकर बवाल टाला गया। बुधवार को पुलिस कस्टडी में तीनों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन
विशाल की मंजूर, आलोक की अर्जी खारिज
सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेजे गए आलोक पांडेय और विशाल चौधरी की जमानत अर्जी पर बुधवार को सुनवाई हुई। इसमें सीजेएम ने आलोक के आपराधिक रिकॉर्ड को देखते हुए जमानत देने से इन्कार कर दिया। जबकि साफ-सुथरी छवि के कारण विशाल चौधरी की जमानत मंजूर कर ली।
इनकी जमानत पर आज सुनवाई
कोतवाली कांड में सबसे पहले गिरफ्तार किए गए आदित्य सिंह, आशीष यादव और रोहित की जमानत पर अर्जी पर बृहस्पतिवार यानी 21 को सुनवाई होगी। जिला एवं सत्र न्यायालय में इनकी तरफ से पहले ही अर्जी दी गई थी।