{"_id":"59ac3a374f1c1be3278b4efa","slug":"101504459319-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर पर चढ़ कर प्राण घातक हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर पर चढ़ कर प्राण घातक हमला
Updated Sun, 03 Sep 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर पर चढ़ कर प्राण घातक हमला
कलवारी।
थाना क्षेत्र के मकदूमपुर में हुए बलबा में दो लोगों पर प्राण घातक हमला हुआ। इस मामले में पुलिस ने 11 लोगों के विरुद्ध बलबा, प्राणघातक हमला तथा घर में घुसकर मारने सहित विभिन्न धाराओं मुकदमा दर्ज किया गया है।
रविवार को पुलिस को दी गई तहरीर में गांव के मंसूर खां ने लिखा है कि शनिवार को बकरीद की शाम सद्दाम से गांव के मोहम्मद आजम खां, अफगन, अजमल, अयूब, अरशद, इब्राहिम, शमशाद, दिलशाद, मोहम्मद रिजवान, फरहान और सरवरी से पानी चलाने और मेड़ काटने को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़े इससे पूर्व शमशेर वहां पहुंच गए और भाई सद्दाम को समझा-बुझा कर घर ले आए। त्योहार मनाने के लिए जब परिवार के अन्य सदस्य गांव में इधर-उधर गए थे और दोनों भाई घर पर थे। इसी बीच उक्त सभी ने घर पर हमला बोल दिया। इन दोनों की जमकर पिटाई की, जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। शोर-शराबा सुनकर पूरा परिवार वहां पहुंचा। तो यह सभी धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष शिवाकांत मिश्र ने बताया कि सूचना के बाद मै भी मौके पर गया था, जहां दोनों की स्थिति देखकर अस्पताल भिजवाया। पीड़ित के पिता मंसूर खां की तहरीर पर सभी मुकदमे पंजीकृत किए गए हैं।