{"_id":"59875d754f1c1be6638b480b","slug":"101502043509-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में 13 नामजद, दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट में 13 नामजद, दो गिरफ्तार
Updated Sun, 06 Aug 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर्रैया (बस्ती) । जगदीशपुर गांव में शनिवार को कोटे के चयन को लेकर हुए खूनी संघर्ष में रविवार को दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इससे पहले दोनों पक्षों की तहरीर पर 13 लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज किया गया।अन्य की पुलिस तलाश कर रही है।
शनिवार को जगदीशपुर गांव में कोटे चुनाव में वोटिंग के बाद दो पक्षों में पुलिस की मौजूदगी में ही जमकर बवाल हुआ था। घटना में दोनो पक्षों के छह लोग घायल हो गए थे। एक पूर्व प्रधान सत्यदेव सिंह की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। पुलिस की मौजूदगी में हुए हिसंक संघर्ष के बाद गांव में तनातनी का माहौल बना है।दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी।जिस पर पूर्व प्रधान सत्यदेव सिंह, सूर्य प्रकाश सिंह, धन्नजय सिंह, प्रभात सिंह, आशीष सिंह व आदित्य सिंह के खिलाफ विनोद कुमार सिंह की तहरीर पर जानलेवा हमला, बलवा, सहित सात गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।जबकि दूसरे पक्ष के कृष्ण कुमार सिंह, अनुपम सिंह, अमित कुमार सिंह, विनोद सिंह, करन सिंह, व विनोद कुमार को आरोपी बनाया गया है।पुलिस एक पक्ष के अनुपम सिंह तो दूसरे पक्ष के धनन्जय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।