फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   रोड एक्सीडेंट में एक की मौत,कई घायल

रोड एक्सीडेंट में एक की मौत,कई घायल

Tue, 04 Jul 2017 11:19 PM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
रोड एक्सीडेंट में एक की मौत,कई घायल
रोड एक्सीडेंट में एक की मौत, कई घायल
विज्ञापन


वाल्टरगंज/महसों। अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में लालगंज थाना क्षेत्र के सोखपुरवा निवासी 32 वर्षीय मंटू की मृत्यु हो गई, जबकि कई अन्य घायल है। मंगलवार को मंटू अपनी बाइक से कहीं जा रहे थे। निपानिया पुल के पास स्कर्पियो ने चपेट में ले लिया, जिसमें वह गम्भीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पहुंचते ही डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
वहीं वाल्टरगंज क्षेत्र की घटना में महुआ खुर्द निवासी हृदयराम वर्मा कहीं जा रहे थे। दरिया पट्टी गांव के सामने पहुंचे थे कि नशे में धुत बाइक चालक टक्कर मार दिया, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए। एक अन्य घटना में डुमरियागंज मार्ग पर स्थित डढ़वा मिश्र गांव के समीप स्कार्पियो की ठोकर से सड़क पार कर रहे साइकिल सवार राम प्रकाश मिश्र निवासी रमवापुर थाना बखिरा संतकबीर नगर घायल हो गए। घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

उधर, सोनहा थाना क्षेत्र के सेखुई गांव में मंगलवार को मारपीट की घटना में 6 वर्षीय अमर पुत्र रामशंकर घायल हो गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर उसे मेडिकल के लिए जिला चिकित्सालय भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed