फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   10 catle recovered

10 पशु बरामद, तस्कर फरार

Thu, 05 May 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 05 May 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
10 catle recovered
पैकोलिया थाने में रखे गए पशु। - फोटो : अमर उजाला
बस्ती। पैकोलिया थाना क्षेत्र के मुसहा वरहपेड़ा गांव के समीप मंगलवार देर रात पिकअप पर गोवंशीय पशु लेकर जा रहे पशु तस्करों को गांव वालों ने घेर लिया। गांव वाले उन्हें पकड़ पाते, इससे पहले वे वाहन छोड़कर भाग निकले। मौके पर पहुंची पैकोलिया पुलिस ने पशुओं से लदे वाहन को थाने ले आई। पिकअप में 10 गोवंशीय पशु लदे थे, जिनमें  तीन की मौत हो चुकी थी। दो की हालत गंभीर हैं।
विज्ञापन


गोकशी के मामले में चर्चित गौर थाना क्षेत्र के करनपुर गांव में पशुओं को एकत्रित करने वालों को तस्कर गांव तक पहुंचाने के लिए अच्छी रकम देते हैं। पूर्व जिला पंचायत सदस्य दिग्विजय सिंह राना को मंगलवार रात सूचना मिली कि एक पिकअप में पशुओं को लादकर गौर के करनपुर गांव ले जाया जा रहा है। कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों के साथ वह मुसहा वरहपेड़ा गांव के सामने पहुंच गए। 
विज्ञापन


इसी बीच पशु लदी पिकअप आती दिखाई दी। उसे रुकने के लिए इशारा किया तो सड़क पर मौजूद ग्रामीणों को देख डर गए। वे कुछ दूर पहले ही गाड़ी रोक कर भाग निकले। दिग्विजय सिंह राना ने इस मामले की सूचना पैकोलिया पुलिस को दी। पुलिस पिकअप लेकर थाने आई। इसमें 10 गोवंशीय पशु लादे गए थे। इनमें से एक गाय और दो बछड़ों की मौत हो चुकी थी। दो मवेशियों की हालत गंभीर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विवेचना से खुलेंगे नाम
थानाध्यक्ष सलीमुज्जफर खां की तहरीर पर अज्ञात पशु तस्करों के विरुद्ध गोवध निवारण अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि विवेचना से गाड़ी मालिक, चालक तथा गो तस्करों को प्रकाश में लाकर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।


पशु चिकित्सक ने किया पोस्टमार्टम
बुधवार की सुबह पशुचिकित्सा अधिकारी बभनान डॉ.जीबी सिंह ने थाने आकर गाय व बछडे़ का पोस्टमार्टम किया। शेष पशुओं का उपचार भी किया। पोस्टमार्टम के बाद मृत तीनों पशुओं को पुलिस ने रवई नदी के किनारे दफना दिया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed