फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   10 booked in unlawfull registration of land

जमीन का फर्जी बैनामा, 10 लोग नामजद

Sun, 12 Jun 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 12 Jun 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
10 booked in unlawfull registration of  land
फर्जीवाड़ा

विज्ञापन
हर्रैया(बस्ती)। हर्रैया थाना क्षेत्र के शेरवाडीह गांव में कुछ लोगों की पैतृक जमीन को छल कपट व कूट रचना के आधार पर क्षेत्र के भूमाफिया ने एक महिला के नाम दर्ज करा दिया। फर्जी तरीके से बैनामा कराए गए 10 एकड़ जमीन की कीमत मार्केट में पौने चार करोड़ से अधिक बताई जा रही है। इस मामले में हर्रैया पुलिस ने 10 लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।

पुलिस को दिए गए तहरीर में शेरवा डीह निवासी अतीकुर्रहमान पुत्र नियाज अहमद ने कहा है कि वह और उसके सगे भाईयों के नाम 10 एकड़ जमीन शेरवाडीह गांव पैतृक संपत्ति के रूप में है। इसे छल कपट कर क्षेत्र के भू माफिआयों ने क महिला के नाम पर फर्जी तरीके से दर्ज करा दिया। फर्जी इंद्राज की जानकारी होने पर वह और उसके भाइयों ने सक्षम न्यायालय में अधिकार घेषणा का वाद दायर किया। न्यायालय ने अग्रिम आदेश तक भूखंड के कब्जा की स्थिति यथावत रखने के आदेश दिए। मामला एसडीएम हर्रैया के कोर्ट में विचाराधीन है। पिछले 27 मई को अब्दुल रब एंव रामसागर और अवधेश ने एक महिला के साथ मिलकर कूट रचितविक्रय विलेख तैयार कर उसके और उसके भाइयों की जमीन को फर्जी तरीके से बैनामा करा लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने अब्दुल रब, रामसागर, अवधेश कुमार यादव, नादिरा खातून, नईम अहमद, दिवाकर रंजन, रेशमा बानो, मोहम्मद इसराइल, मोहम्मद इब्राहिम और नजमा बेगम के विरुद्घ धोखाधड़ी, साजिश आदि की धारा में मुकदमा पंजीकृत कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की विवेचना इंस्पेक्टर सुरेश कुमार सिंह को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed