फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   crime news basti apdate

दो लाख लेकर हड़प लिया,सात नामजद

Thu, 06 Feb 2020 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
crime news basti apdate
देा लाख लेकर हड़पने का आरोप,सात नामजद
विज्ञापन

बस्ती। कोतवाली क्षेत्र के सियरापार गांव निवासी एक महिला की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ रकम हड़पने व धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि चार बार में एक लाख 84 हजार आठ सौ रुपये खाते में मंगा लिया, मगर नहीं लौटाया।

सियरापार निवासी गिरिजा देवी ने तहरीर में आरोप लगाया है कि बेटे चिरंजीव प्रसाद से अमरनाथ निवासी कनैला खास थाना कलवारी ने 29 सितंबर-2010 को मकान बनवाने के लिए मित्र रमेश के खाते में 80 हजार रुपये मंगाया। 10 जनवरी-2013 को अमरनाथ ने अपने खाते में 68 सौ रुपये, नौ नवंबर-2017 को 49 हजार और 15 नवंबर-2017 को 49 हजार रुपये मंगाए। रकम मांगने पर अमरनाथ ने दो दिसंबर को 69 हजार रुपये वापस किया। अभी उसके पास 1.15 लाख आठ सौ रुपये बकाया है। कोतवाल रामपाल यादव ने बताया कि अमरनाथ निवासी कनैला खास थाना कलवारी, चिरंजीव की पत्नी अनुराधा, ससुर देवनरायन, सास भानमती, साला हर्षितराज संगम, आदित्य व साली प्रियंका निवासी विवेकानंद कॉलोनी, रौतापार कोतवाली बस्ती के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed