फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   cricket tournament

Basti News: 81 रनों की नाबाद पारी खेलकर आलोक बने मैन ऑफ द मैच

Tue, 14 Mar 2023 11:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 14 Mar 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
cricket tournament
बीआरसी पर मखौड़ा मनवर महोत्सव के तहत चल रहे क्रिकेट प्रतियोगिता में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देत
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हर्रैया। मखौड़ा मनवर महोत्सव के तहत हो रही क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को बीआरसी, मुइलिया, श्रीपतपुर, नारायनपुर, सिंदुरिया, खड़वा कुंवर ने मैच जीतकर दूसरे चरण में प्रवेश किया। बीईओ बड़कऊ वर्मा ने आलोक को मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया। आलोक ने 22 गेंदों पर नाबाद 81 रनों की पारी खेली है, जिसकी बदौलत मुइलिया की टीम ने जीत हासिल की।
बीआरसी एकादश व अमधनपुर के बीच खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बीआरसी की टीम ने निर्धारित छह ओवरों में 154 रन का लक्ष्य प्रतिद्वंदी टीम के सामने रखा। अभिषेक ने टीम की तरफ से सर्वाधिक 57 रनों की पारी खेली। इसमें छह छक्के शामिल हैं। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमधनपुर की टीम छह ओवरों में चार विकेट खोकर 41 रन ही बना सकी।
विज्ञापन

इस तरह से बीआरसी एकादश 113 रनों से विजयी हुआ। महुआपार व मुइलिया के बीच हुए मैच में मुइलिया ने टास जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। महुआपार ने 127 रन बनाए। मुइलिया की टीम ने आलोक के 22 गेंदों पर 81 रनों की नाबाद पारी की बदौलत एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। आलोक को मैन आफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीपतपुर ने पुरतेजु की टीम को 16 रन से नारायनपुर ने देवखाल को 47 रन से सिंदुरिया ने कुचैला को पांच रनों से हर्रैया बाजार ने खंडवा कुंवर को 52 रनों से विहरा ने लजघटा को 31 रनों से और धुशैनिया ने मिडिल स्कूल की टीम को छह विकेट से हराकर अगले चरण में प्रवेश किया। इस मौके पर अप्पू सिंह, अजय कन्नौजिया, गिरजेश बहादुर सिंह, बरुण सिंह, संगल चौहान, अखिलेश सिंह, अनुराग, योगेश, सौरभ, विजय, दीपक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed